अच्छे लोगों के साथ काम करो, हार्डी संधू की इस सलाह ने बदला रेवती महुरकर का नजरिया

IANS | July 30, 2026 4:13 PM

मुंबई, 30 जुलाई (आईएएनएस)। पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री और बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुके सिंगर और एक्टर हार्डी संधू न सिर्फ अपनी आवाज और एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं, बल्कि अपने प्रोफेशनल व्यवहार के लिए भी फेमस हैं। उनके साथ काम करने वाले हर कलाकार अक्सर उनकी तारीफ करते नजर आते हैं।

एक्ट्रेस से अब प्रेजेंटर बनीं सोनाली बेंद्रे, फिल्म 'सोलह' से शुरू किया सिनेमा का नया सफर

IANS | July 30, 2026 3:15 PM

मुंबई, 30 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड में कई सालों तक अपनी खूबसूरती और दमदार एक्टिंग से दिल जीतने वाली सोनाली बेंद्रे अब एक नए रोल में नजर आएंगी। दरअसल, वह अब अभिनय के साथ-साथ अच्छी कहानियों को आगे बढ़ाने का काम भी करना चाहती हैं। इसी सोच के साथ उन्होंने फिल्म 'सोलह' के साथ प्रेजेंटर के तौर पर अपना सफर शुरू किया है। बता दें कि प्रेजेंटर का मतलब होता है वो शख्स जो किसी फिल्म को दर्शकों तक पहुंचाने में मदद करे। वो फिल्म का चेहरा बनता है और लोगों को बताता है कि ये कहानी क्यों जरूरी है। सोनाली अपने इस रोल को लेकर काफी उत्साहित हैं।

शरवानंद की फिल्म 'भोगी' के क्लाइमेक्स की शूटिंग पूरी, 800 जूनियर कलाकारों के साथ 22 दिन तक चला एक्शन शेड्यूल

IANS | July 30, 2026 2:50 PM

हैदराबाद, 30 जुलाई (आईएएनएस)। डायरेक्टर संपत नंदी की पीरियड एक्शन फिल्म 'भोगी' की शूटिंग का सबसे बड़ा हिस्सा अब पूरा हो गया है। इस फिल्म में लीड रोल में अभिनेता शरवानंद नजर आएंगे। फिल्म की टीम से जुड़े लोगों ने बताया है कि फिल्म के क्लाइमेक्स सीन की शूटिंग खत्म हो चुकी है।

'तुम्हें हर जन्म में चुनूंगी', सोनम कपूर और सास प्रिया आहूजा ने आनंद आहूजा के बर्थडे पर लुटाया प्यार

IANS | July 30, 2026 2:41 PM

मुंबई, 30 जुलाई (आईएएनएस)। सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा की जोड़ी को बॉलीवुड की सबसे प्यारी जोड़ियों में गिना जाता है। दोनों अक्सर एक-दूसरे के लिए सोशल मीडिया पर प्यार भरे पोस्ट डालते रहते हैं। इस बीच, पति आनंद के जन्मदिन के मौके पर सोनम ने एक प्यार भरा पोस्ट शेयर किया। वहीं उनकी सास प्रिया आहूजा ने भी आनंद के लिए इमोशनल नोट लिखा और परिवार की पुरानी यादें ताजा कीं।

'होमर ने सपना देखा, नोलन ने उसे हकीकत बनाया', कमल हासन ने की 'द ओडिसी' की तारीफ

IANS | July 30, 2026 1:47 PM

मुंबई, 30 जुलाई (आईएएनएस)। साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और फिल्मकार कमल हासन किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। वह एक ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने अभिनय, निर्देशन, लेखन और निर्माण हर क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ी है। 'नायकन', 'इंडियन', 'हे राम' जैसी फिल्मों से उन्होंने साबित किया है कि सिनेमा के बारे में उनकी समझ कितनी गहरी है।

शिवलिंग पर जल चढ़ाते वक्त चश्मा पहनने पर ट्रोल हुईं भूमि पेडनेकर, यूजर्स बोले- 'पूजा कम, फोटोशूट ज्यादा है'

IANS | July 30, 2026 12:59 PM

मुंबई, 30 जुलाई (आईएएनएस)। एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर सावन के पवित्र महीने में शिवलिंग पर पूजा करते हुए एक वीडियो शेयर करने के बाद सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं।

'लॉक अप 2' में नेहल ने बढ़ाया आकांक्षा चमोला का हौसला, बोलीं-अपनी असली पर्सनालिटी दिखाओ

IANS | July 30, 2026 12:19 PM

मुंबई, 30 जुलाई (आईएएनएस)। पूर्व बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट और मॉडल नेहल चुडासमा टीवी की दुनिया का जाना-पहचाना नाम हैं। बिग बॉस के घर में भी उन्होंने कई बार गलत समझे जाने और अकेले पड़ जाने का दर्द झेला था। शायद इसी वजह से जब वो 'लॉक अप 2' में आकांक्षा चमोला को सपोर्ट करने विजिटर बनकर पहुंचीं, तो उन्होंने सबसे पहले आकांक्षा की उसी उलझन को पकड़ा जो पिछले कई दिनों से दर्शकों को भी खटक रही थी।

'गेट सेट गो' की स्टारकास्ट ने पेश की मिसाल, बाढ़ राहत कोष में दिया फिल्म प्रमोशन का बजट

IANS | July 29, 2026 7:58 PM

राजकोट, 29 जुलाई (आईएएनएस)। गुजराती फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाने की तैयारी कर रही मल्टीस्टारर एडवेंचर फिल्म 'गेट सटे गो' रिलीज से पहले ही चर्चा में आ गई है। फिल्म की टीम ने ऐसी मिसाल पेश की है, जिसकी सराहना हर कोई कर रहा है।

सुरों के सरताज सोनू : रिजेक्शन पर रिकॉर्डिंग स्टूडियो से रोते लौटे, उसी आवाज से करोड़ों दिलों पर कर रहे राज

IANS | July 29, 2026 6:00 PM

मुंबई, 29 जुलाई (आईएएनएस)। 'कल हो ना हो', 'सूरज हुआ मद्धम', 'ये दिल... दीवाना', 'संदेसे आते हैं' और 'अभी मुझमें कहीं' जैसे यादगार गानों से सोनू निगम ने करोड़ों दिलों में जगह बनाई। वह 90 और 2000 के दशक में बॉलीवुड के सबसे बड़े प्लेबैक सिंगर्स में शामिल रहे। आज भी उनकी आवाज लोगों का मन मोह लेती है। उनकी इस कामयाबी के पीछे कई ऐसे दर्द भरे पल भी छिपे हैं, जिनके बारे में कम ही लोग जानते हैं।

'हीरो' की पहली शूटिंग से ही बन गई जैकी-मीनाक्षी की खास केमिस्ट्री, एक साल तक चेन्नई के थिएटर में चली थी फिल्म

IANS | July 29, 2026 5:29 PM

मुंबई, 29 जुलाई (आईएएनएस)। साल 1983 में रिलीज हुई फिल्म 'हीरो' में जैकी श्रॉफ और मीनाक्षी शेषाद्रि की दमदार जोड़ी देखने को मिली थी। इस कड़ी में अब मीनाक्षी शेषाद्रि ने इस फिल्म से जुड़ा एक किस्सा साझा किया।