शूटिंग और मां बनने के बीच संतुलन बनाना चुनौतीपूर्ण है, लेकिन सीखने वाला पल भी : श्रद्धा आर्या
मुंबई, 24 दिसंबर (आईएएनएस)। टीवी और एंटरटेनमेंट की दुनिया में नए साल के मौके पर खास कार्यक्रम देखने को मिलते हैं। इस बार भी जीटीवी ने दर्शकों के लिए खास कार्यक्रम 'जी रिश्तों का मेला 2025' आयोजित किया है। इस बार इस खास शो को होस्ट करने की जिम्मेदारी टीवी की मशहूर अभिनेत्री श्रद्धा आर्या को मिली, जिन्हें दर्शक उनके हिट शो 'कुंडली भाग्य' में प्रीता के किरदार से जानते हैं। उनके साथ अभिनेता जय भानुशाली भी होंगे, जो उनका साथ देंगे।