'जॉली एलएलबी 3' में आमने-सामने होंगे अक्षय कुमार और अरशद वारसी
मुंबई, 3 जनवरी (आईएएनएस)। 'बच्चन पांडे' में स्क्रीन शेयर करने वाले बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और अरशद वारसी 'जॉली एलएलबी' फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म में एक साथ नजर आएंगे। फिल्म के पहले दो पार्ट हिट रहे हैं। इस बार फिल्म में दोनों कलाकार कानूनी लड़ाई में आमने-सामने होंगे।