'अगर महिलाएं रहेंगी फिट, तो परिवार और समाज भी होगा स्वस्थ', मिलिंद सोमन ने फिटनेस को लेकर साझा किए विचार
नई दिल्ली, 23 दिसंबर (आईएएनएस)। अभिनेता और फिटनेस आइकन मिलिंद सोमन ने आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में महिलाओं की फिटनेस और जागरूकता पर जोर देते हुए कहा कि एक स्वस्थ राष्ट्र की नींव महिला स्वास्थ्य से ही तय होती है। उनका मानना है कि महिलाएं केवल अपने लिए ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार के स्वास्थ्य को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।