सिंहावलोकन 2025 : बॉक्स ऑफिस पर सितारों का 'महामुकाबला', कोई सुपरहिट तो कोई रहा फ्लॉप
मुंबई, 26 दिसंबर (आईएएनएस)। साल 2025 भारतीय सिनेमा के लिए बहुत ही रोमांचक रहा। हर महीने बड़ी और छोटी फिल्में थिएटर में रिलीज हुईं, और कई बार एक ही दिन कई फिल्में आमने-सामने आईं। कुछ फिल्मों ने दर्शकों का दिल जीत लिया और सुपरहिट साबित हुईं, तो कुछ ने उम्मीदों पर पानी फेर दिया।