'जैसे सांसें थम गई हों...' मुंबई आर्ट शो में राजा रवि वर्मा की पेंटिंग्स देख मंत्रमुग्ध हुए शेखर कपूर
मुंबई, 18 नवंबर (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता-निर्देशक शेखर कपूर हाल ही में मुंबई आर्ट शो में पेंटिंग्स की प्रदर्शनी देखने पहुंचे। सोशल मीडिया पर उन्होंने लंबा पोस्ट लिखकर अपने अनुभव को साझा किया और बताया कि राजा रवि वर्मा की मूल पेंटिंग्स को देखने का अनुभव कभी न भूल पाने वाला है।