तनाव से लड़खड़ाई आवाज, चेहरे पर भी पड़ा असर, जब पैरालिसिस जैसी हालत से जमकर लड़े डब्बू मलिक
मुंबई, 20 जनवरी (आईएएनएस)। संगीत की दुनिया में चमक-दमक के पीछे छिपे संघर्षों की कहानियां अक्सर सामने नहीं आ पातीं। म्यूजिक कंपोजर डब्बू मलिक की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। उन्हें अपने जीवन में एक समय में कठिन दौर का सामना करना पड़ा। तनाव के कारण उनकी आवाज चली गई, चेहरे पर भी तनाव का असर दिखने लगा। आलम यह था कि वह पैरालिसिस की दहलीज तक पहुंच गए थे, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी, वह हालत से बखूबी लड़े और आगे बढ़े।