मुंबई: ओशिवारा में राइटर-डायरेक्टर और मॉडल के घर फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी
मुंबई, 19 जनवरी (आईएएनएस)। मुंबई के ओशिवारा इलाके के नालंदा सोसायटी में राइटर-डायरेक्टर और एक स्ट्रगलिंग मॉडल के घर अचानक फायरिंग हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। अज्ञात हमलावर ने इमारत की ओर ताबड़तोड़ गोली चलाई और मौके से फरार हो गया। गनीमत यह रही कि इस गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ। हालांकि, इस सनसनीखेज घटना ने लोगों के दिलों में डर पैदा कर दिया।