संध्या मृदुल : कुछ मिनटों का रोल, लेकिन असर गहरा, 'साथिया' से मिली पहचान ने बदल दी किस्मत
मुंबई, 27 मार्च (आईएएनएस)। फिल्मी दुनिया में अक्सर यही माना जाता है कि बड़ा रोल ही बड़ी पहचान दिलाता है, लेकिन कुछ कलाकार ऐसे होते हैं जो छोटे किरदार में भी अपनी छाप छोड़ जाते हैं। ऐसी ही एक अभिनेत्री हैं संध्या मृदुल, जिन्होंने फिल्म 'साथिया' में सीमित स्क्रीन टाइम के बावजूद अपने अभिनय से दर्शकों का ध्यान खींच लिया। यह वही फिल्म थी, जिसने उनके करियर को नई दिशा दी और उन्हें इंडस्ट्री में एक मजबूत कलाकार के रूप में पहचान दिलाई।