'टच बडी' गाने पर बोलीं जोनिता गांधी, कलाकार के रूप में एक नया पहलू एक्सप्लोर करने का मौका मिला
मुंबई, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। प्लेबैक सिंगर जोनिता गांधी पवन सिंह के साथ गाए गए नए गाने ‘टच बडी’ को लेकर उत्साहित हैं। 'डकैत अ लव स्टोरी' के गाने के बारे में उन्होंने खुलकर बात की है। जोनिता का मानना है कि इस गाने के जरिए एक कलाकार के तौर पर एक नए पहलू को एक्सप्लोर करने का मौका मिला।