'मुझे हमेशा पता था कुणाल सबसे अलग हैं', शादी की सालगिरह पर सोहा अली खान का प्यार भरा इजहार
मुंबई, 25 जनवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड में पसंदीदा कपल्स में से एक सोहा अली खान और कुणाल खेमू अक्सर चर्चाओं में रहते हैं। यह जोड़ी रविवार को शादी की 11वीं सालगिरह मना रही है। इस खास मौके पर सोहा ने अपने पति कुणाल खेमू के लिए एक भावुक और दिल छू लेने वाला पोस्ट लिखा।