टीवी की 'संस्कारी बहू' से 'मणिकर्णिका' की वीरांगना तक, एक्टिंग के हर फ्रेम में फिट 'अर्चना'
मुंबई, 19 दिसंबर (आईएएनएस)। टीवी के साथ ही फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाली अभिनेत्री अंकिता लोखंडे एक्टिंग के हर फ्रेम में फिट नजर आती हैं। उनका संस्कारी बहू का किरदार हो या फिल्म में वीरांगना झलकारी बाई की भूमिका, वह अपने इन किरदारों के जरिए दर्शकों के दिलों में खास स्थान बनाने में सफल रहीं।