विजू खोटे : 'सरदार, मैंने आपका नमक खाया है' से पहले कई बार खाई थी घोड़े की मार, 'शोले' का मजेदार किस्सा
मुंबई, 16 दिसंबर (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा में कई कलाकार ऐसे हुए हैं, जिनके किरदार छोटे थे, लेकिन असर काफी बड़ा रहा। विजू खोटे उन्हीं में से एक थे। पर्दे पर वे कभी खतरनाक डाकू बने, तो कभी ऐसे कमीडियन, जिनके डायलॉग सुनते ही हंसी छूट जाती थी। उनकी पहचान भले ही 'शोले' के कालिया और 'अंदाज अपना अपना' के रॉबर्ट से बनी हो, लेकिन उनके जीवन और करियर में मेहनत, संघर्ष और कई दिलचस्प किस्से थे।