एक ही फिल्म दो बार भी नहीं देखती, 'धुरंधर' 4-5 बार देखना चाहती हूं : एलनाज नौरोजी
मुंबई, 14 दिसंबर (आईएएनएस)। आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा देखने को मिल रहा है। 250 करोड़ से ज्यादा कमाई कर चुकी फिल्म को खूब तारीफ मिल रही है। 5 दिसंबर को रिलीज हुई स्पाई-थ्रिलर दर्शकों के साथ ही सेलेब्रिटीज को भी खूब पसंद आ रही है। ईरानी मूल की अभिनेत्री और मॉडल एलनाज नौरोजी ने भी फिल्म की तारीफ में कसीदे पढ़े।