सीरीज 'भय' में क्या लगा कल्कि कोचलिन को खास, अभिनेत्री ने किया खुलासा
मुंबई, 31 दिसंबर (आईएएनएस)। ओटीटी प्लेटफॉर्म दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही है। इस कड़ी में करण टैकर और कल्कि कोचलिन की सीरीज 'भय' की जमकर चर्चा हो रही है। यह एक रहस्यमयी कहानी है, जो अतीत और वर्तमान के बीच चलती है। सीरीज को लेकर कल्कि ने अपने किरदार और शो से जुड़े अनुभवों को साझा किया और बताया कि इस कहानी ने उन्हें भावनात्मक रूप से कैसे जोड़ा।