भारत-नॉर्वे के संबंध विश्वास और विकास के नए चरण में प्रवेश को तैयार: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल
नई दिल्ली, 1 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने नॉर्वे की अपनी यात्रा सफलतापूर्वक पूरी कर ली है, यह यात्रा 25 वर्षों में भारत के किसी वाणिज्य और उद्योग मंत्री की पहली नॉर्वे यात्रा है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि दोनों देशों के बीच संबंध विश्वास और विकास के नए चरण में प्रवेश करने जा रहे हैं।