इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने के लिए आईटी मंत्रालय ने दिया 44,000 करोड़ रुपये की सहायता का सुझाव

IANS | July 4, 2024 1:06 PM

नई दिल्ली, 4 जुलाई (आईएएनएस)। भारत सरकार का जोर सेमीकंडक्टर के साथ घरेलू इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाने पर है, जिससे देश को दुनिया के सप्लाई चेन हब के रूप में विकसित किया जा सके। इसके लिए आईटी मंत्रालय ने एक टास्क फोर्स का गठन किया था, जिसने सरकार को सुझाव दिया है कि घरेलू कंपनियों को 2030 तक 44,000 करोड़ रुपये की सहायता दी जाए।

अब यूएई में यूपीआई के जरिए कर सकेंगे डिजिटल भुगतान

IANS | July 4, 2024 11:46 AM

नई दिल्ली, 4 जुलाई (आईएएनएस)। अब आसानी से मध्य पूर्व के देश संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में यूपीआई से भुगतान किया जा सकेगा। एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड ने मिडिल ईस्ट और अफ्रीका की बड़ी डिजिटल कॉमर्स कंपनी नेटवर्क इंटरनेशनल के साथ साझेदारी की है।

आगामी बजट में स्थानीय इलेक्ट्रॉनिक्स इकोसिस्टम के समर्थन के लिए कम हो टैरिफ : इंडस्ट्री

IANS | July 3, 2024 6:19 PM

नई दिल्ली, 3 जुलाई (आईएएनएस)। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री की ओर से मांग की गई है कि आने वाले बजट में घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को सहारा देने के लिए इनपुट पर टैरिफ को कम करना चाहिए। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री द्वारा यह सुझाव ग्लोबल वैल्यू चेन (जीवीसी) को भारत में आकर्षित करने के लिए दिए गए हैं।

भारत के सर्विस सेक्टर की गतिविधियों में जून में आया उछाल, 2 वर्ष के उच्चतम स्तर पर नियुक्तियां : एचएसबीसी

IANS | July 3, 2024 5:31 PM

नई दिल्ली, 3 जुलाई (आईएएनएस)। भारत में मजबूत मांग और निर्यात ऑर्डर बढ़ने के कारण सर्विस सेक्टर में जून में तेजी देखने को मिली है। एचएसबीसी की ओर से बुधवार को जारी किए गए सर्वे में यह जानकारी दी गई।

भारतीय रेलवे की माल ढुलाई से आय 11.1 प्रतिशत बढ़कर 14,798 करोड़ रुपये हुई

IANS | July 3, 2024 4:35 PM

नई दिल्ली, 3 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय रेलवे की माल ढुलाई से आय जून 2024 में 11.1 प्रतिशत बढ़कर 14,798.11 करोड़ रुपये हो गई है, जो कि पिछले वर्ष समान अवधि में 13,316.81 करोड़ रुपये थी। सरकार की ओर से जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

भारतीय शेयर बाजार रिकॉर्ड हाई पर बंद, सेंसेक्स ने पहली बार छुआ 80,000 का स्तर

IANS | July 3, 2024 4:13 PM

मुंबई, 3 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार के लिए बुधवार का कारोबारी सत्र काफी शानदार रहा। एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और आईसीआईसीआई बैंक जैसे दिग्गज बैंकिंग शेयरों में खरीदारी के बाद बाजार के मुख्य सूचकांक उच्चतम स्तर पर बंद हुए हैं।

भारत में बीएमडब्ल्यू की कार बिक्री 21 प्रतिशत बढ़ी

IANS | July 3, 2024 1:57 PM

नई दिल्ली, 3 जुलाई (आईएएनएस)। भारत में लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया की बिक्री में 2024 की पहली छमाही में 21 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

भारत का कोयला उत्पादन जून में 14.5 प्रतिशत बढ़कर 84.6 मिलियन टन पहुंचा

IANS | July 3, 2024 1:18 PM

नई दिल्ली, 3 जुलाई (आईएएनएस)। भारत का कोयला उत्पादन जून में रिकॉर्ड 14.5 प्रतिशत बढ़कर 84.63 मिलियन टन हो गया है, जो कि पहले पिछले वर्ष समान अवधि में 73.92 मिलियन टन था। कोयला मंत्रालय की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

भारत में प्राइवेट इक्विटी और वेंचर कैपिटल निवेश 54 प्रतिशत बढ़ा : रिपोर्ट

IANS | July 3, 2024 11:25 AM

नई दिल्ली, 3 जुलाई (आईएएनएस)। भारत में प्राइवेट इक्विटी (पीई) और वेंचर कैपिटल (वीसी) की ओर से किया जाने वाला निवेश मई में सालाना आधार पर 54 प्रतिशत बढ़कर 6.9 अरब डॉलर हो गया। ईवाई-आईवीसीए की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

भारतीय अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 25 की दूसरी छमाही में भी मजबूत रहेगी: नोमुरा

IANS | July 2, 2024 5:05 PM

नई दिल्ली, 2 जुलाई (आईएएनएस)। मजबूत आर्थिक विकास दर और महंगाई कम रहने के कारण व्यापक स्तर पर भारतीय अर्थव्यवस्था की जड़ें वित्त वर्ष 25 की दूसरी छमाही में मजबूत रहेंगी। यह बात ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म नोमुरा की ओर से कही गई।