ईईटी हाइड्रोजन ने ब्रिटेन के अग्रणी बड़े लो-स्केल कार्बन हाइ़ड्रोजन संयंत्र के लिए ईएनकेए से मिलाया हाथ
नई दिल्ली, 17 जनवरी (आईएएनएस)। एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन (ईईटी) हाइड्रोजन ने चेशायर के एलेस्मेरे पोर्ट में स्टेनलो विनिर्माण परिसर स्थित अपने लो-कार्बन हाइड्रोजन उत्पादन संयंत्र (एचपीपी1) के लिए बुधवार को ईएनकेए के साथ इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन (ईपीसी) करार पर हस्ताक्षर किए।