देश 'स्टार्टअप इंडिया' के 9 वर्ष पूरे होने का मना रहा जश्न, यह कार्यक्रम मेरे दिल के बेहद करीब: पीएम मोदी
नई दिल्ली, 16 जनवरी (आईएएनएस)। देश 'स्टार्टअप इंडिया' के 9 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहा है। इस मौके पर पीएम मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया। पीएम मोदी ने कहा कि 'स्टार्टअप इंडिया' ने इनोवेशन और विकास को फिर से परिभाषित किया है और यह कार्यक्रम उनके दिल के काफी करीब है।