तेजी के साथ बंद हुए शेयर बाजार, सेंसेक्स 224.45 अंक बढ़ा
मुंबई, 15 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को खरीदारी देखी गई। करीब सभी सूचकांक हरे निशान में बंद हुए हैं। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 224.45 अंक या 0.29 प्रतिशत की तेजी के साथ 76,724.08 और निफ्टी 37.15 अंक या 0.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,213.20 पर था।