क्या है लागत मुद्रास्फीति सूचकांक, क्यों कैपिटल गेन टैक्स कैलकुलेशन में है इसकी अहम भूमिका, जानिए
नई दिल्ली, 3 जुलाई (आईएएनएस)। हाल ही में सरकार की ओर से लागत मुद्रास्फीति सूचकांक (सीआईआई) को बढ़ाकर वित्त वर्ष 2025-26 और असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए 376 कर दिया गया है, जो कि इससे पिछले वर्ष 363 पर था। ऐसे में यह जनना जरूरी है कि आखिर लागत मुद्रास्फीति सूचकांक क्या होता है और क्यों कैपिटल गेन टैक्स कैलकुलेशन में इसे अहम माना जाता है।