भारत ने दिखाया है कि कैसे पैमाना और गति एक साथ चल सकते हैं : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

IANS | July 5, 2025 10:25 AM

रियो डी जेनेरियो, 5 जुलाई (आईएएनएस)। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जोर देकर कहा कि भारत एक अग्रणी उभरती अर्थव्यवस्था और वैश्विक स्तर पर प्रभाव पैदा करने वाले देश के रूप में अपनी दोहरी भूमिका के साथ न केवल अपने लिए बल्कि अपनी आकांक्षाओं को साझा करने वाले सभी लोगों के लिए परिवर्तन का नेतृत्व करते हुए मजबूत स्थिति में है।

भारत 153 देशों को निर्यात करता है खिलौने, सरकार एक और प्रोत्साहन योजना लाने की तैयारी में : पीयूष गोयल

IANS | July 5, 2025 9:51 AM

नई दिल्ली, 5 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत का खिलौना उद्योग, जो कभी आयात पर बहुत अधिक निर्भर था, अब घरेलू स्तर पर मैन्युफैक्चरिंग कर रहा है और 153 देशों को निर्यात कर रहा है।

पीएम मोदी का अर्जेंटीना दौरा: डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग, स्पेस सेक्टर, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी समेत कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

IANS | July 5, 2025 9:44 AM

नई दिल्ली, 5 जुलाई (आईएएनएस)। पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार (भारतीय समयानुसार) को दो दिवसीय दौरे के लिए अर्जेंटीना पहुंचे। प्रधानमंत्री पांच जुलाई को अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे। दोनों देशों के बीच डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग, स्पेस सेक्टर, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके अलावा, पीएम भारतीय मूल के लोगों को भी संबोधित करेंगे।

डीजीसीए की फटकार के बाद एयर इंडिया एक्सप्रेस ने इंजन रखरखाव में चूक स्वीकार की

IANS | July 4, 2025 8:02 PM

नई दिल्ली, 4 जुलाई (आईएएनएस) भारत के एविएशन रेगुलेटर नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) की कड़ी फटकार के बाद एयर इंडिया एक्सप्रेस ने शुक्रवार को अपने एयरबस ए320 विमान में इंजन के पुर्जे बदलने में हुई गलती को स्वीकार किया और कहा कि उसने अब इस समस्या को ठीक कर लिया है, साथ ही सुधारात्मक उपाय भी लागू कर दिए हैं।

टाटा स्टील को ओडिशा सरकार से 1,902 करोड़ रुपए का डिमांड नोटिस मिला

IANS | July 4, 2025 7:43 PM

मुंबई, 4 जुलाई (आईएएनएस)। टाटा स्टील ने शुक्रवार को कहा कि उसे ओडिशा के जाजपुर में खान उप निदेशक से 1,902.72 करोड़ रुपए का डिमांड नोटिस मिला है।

सस्ते में सोना खरीदने का मौका, चांदी का दाम भी गिरा

IANS | July 4, 2025 7:12 PM

नई दिल्ली, 4 जुलाई (आईएएनएस)। सोना और चांदी खरीदारों के लिए खुशखबरी है। दोनों कीमती धातुओं की कीमत में शुक्रवार को गिरावट देखने को मिली।

देश की जीडीपी में 30.1 प्रतिशत का योगदान दे रहा एमएसएमई सेक्टर: जीतन राम मांझी

IANS | July 4, 2025 6:52 PM

नई दिल्ली, 4 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय एमएसएमई मंत्री जीतन राम मांझी ने शुक्रवार को कहा कि एमएसएमई सेक्टर देश की जीडीपी में 30.1 प्रतिशत का योगदान दे रहा है।

मजबूत अर्थव्यवस्था से भारत का विदेशी मुद्रा भंडार फिर से 700 अरब डॉलर के पार

IANS | July 4, 2025 6:23 PM

मुंबई, 4 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से शुक्रवार को जारी किए गए डेटा में बताया गया कि देश का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 700 अरब डॉलर को पार कर गया है।

ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए इंडियन ऑयल 36,000 रिटेल आउटलेट्स पर सौर ऊर्जा का कर रहा उपयोग : हरदीप पुरी

IANS | July 4, 2025 5:11 PM

नई दिल्ली, 4 जुलाई (आईएएनएस)। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को कहा कि आत्मनिर्भर भारत के लिए बिजली में आत्मनिर्भरता बहुत जरूरी है और इसमें सौर ऊर्जा महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

एनपीएस के तहत मिलने वाले कर लाभ यूपीएस पर भी होंगे लागू : वित्त मंत्रालय

IANS | July 4, 2025 5:01 PM

नई दिल्ली, 4 जुलाई (आईएएनएस)। वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को घोषणा की कि नेशनल पेंशन सिस्टम (एनपीएस) के तहत मिलने वाले कर लाभ आवश्यक परिवर्तनों के साथ यूनीफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) पर भी लागू होंगे, क्योंकि यूपीएस, एनपीएस के तहत एक विकल्प के रूप में लाया गया है।