'अदाणी ग्रीन' दुनिया की पहली रिन्यूएबल एनर्जी आईपीपी बनी

IANS | May 8, 2025 7:03 PM

नई दिल्ली, 8 मई (आईएएनएस)। अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) दुनिया की पहली रिन्यूएबल एनर्जी (आरई) स्वतंत्र बिजली उत्पादक (आईपीपी) बन गई है, जिसने अपने पूरे परिचालन पोर्टफोलियो में पानी की बचत और आसपास के क्षेत्रों में पानी की उपलब्धता बढ़ाकर 'जल सकारात्मकता' हासिल की है।

लोकल स्टार्टअप और एमएसएमई को बढ़ावा देने के लिए सरकार और हाफेल इंडिया ने समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर

IANS | May 8, 2025 6:23 PM

नई दिल्ली, 8 मई (आईएएनएस)। केंद्र के उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) और हाफेल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने प्रोडक्ट स्टार्टअप, एमएसएमई और उद्यमियों को सशक्त बनाते हुए भारत के मैन्युफैक्चरिंग और इनोवेशन इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया। यह जानकारी गुरुवार को एक आधिकारिक बयान जारी कर दी गई।

आयात घटाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ाने में जैव ईंधन अहम : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

IANS | May 8, 2025 5:10 PM

नई दिल्ली, 8 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को देशव्यापी जैव ईंधन क्रांति की वकालत की। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने इसे भारत की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बदलने, जीवाश्म ईंधन के बड़े पैमाने पर आयात को कम करने और वायु प्रदूषण से निपटने के लिए 'सदी में एक बार मिलने वाला अवसर' बताया।

एनएसई ने आईपीओ को लेकर सरकार से मदद मांगने की रिपोर्ट्स को किया खारिज

IANS | May 8, 2025 5:09 PM

मुंबई, 8 मई (आईएएनएस)। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने गुरुवार को उन मीडिया रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया, जिसमें यह दावा किया गया कि इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) पर भारतीय विनिमय एवं प्रतिरोध बोर्ड (सेबी) के गतिरोध को समाप्त करने के लिए सरकार से संपर्क किया था।

'प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना' के 10 वर्ष, गरीबों और वंचितों के लिए भी सुलभ बना जीवन बीमा

IANS | May 8, 2025 5:05 PM

नई दिल्ली, 8 मई (आईएएनएस)। कम आय वाले समूहों को किफायती जीवन बीमा प्रदान करने के लिए 'प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना' (पीएमजेजेबीवाई) को 9 मई 2015 को लॉन्च किया गया था।

डीबी कॉर्प का मुनाफा वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 57 प्रतिशत गिरा, खर्च में हुई बढ़ोतरी

IANS | May 8, 2025 4:37 PM

मुंबई, 8 मई (आईएएनएस)। देश की दिग्गज मीडिया कंपनी डीबी कॉर्प लिमिटेड ने गुरुवार को वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए। जनवरी-मार्च अवधि में कंपनी के मुनाफे में 57.3 प्रतिशत की कमी आई है। वहीं, खर्च में बढ़ोतरी हुई है।

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच शेयर बाजार लाल निशान में बंद, सेंसेक्स 411 अंक फिसला

IANS | May 8, 2025 4:08 PM

मुंबई, 8 मई (आईएएनएस)। भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार गुरुवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 411.97 अंक या 0.51 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 80,334.81 और निफ्टी 140.60 अंक या 0.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,273.80 पर था।

अदाणी-मैनेज्ड एयरपोर्ट्स पर लाउंज एक्सपीरियंस बेहतर बनाने के लिए एडीएल ने ड्रैगनपास के साथ की साझेदारी

IANS | May 8, 2025 4:06 PM

अहमदाबाद, 8 मई (आईएएनएस)। अदाणी समूह की डिजिटल इनोवेशन आर्म 'अदाणी डिजिटल लैब्स' (एडीएल) ने गुरुवार को अदाणी-मैनेज्ड एयरपोर्ट में लाउंज का वाइड नेटवर्क प्रदान करने के लिए ड्रैगनपास के साथ साझेदारी की घोषणा की।

भारत में एआई वृद्धि के लिए एडिशनल 45-50 मिलियन वर्ग फीट रियल एस्टेट स्पेस की जरूरत : रिपोर्ट

IANS | May 8, 2025 3:49 PM

नई दिल्ली, 8 मई (आईएएनएस)। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) इंफ्रास्ट्रक्चर की मांग बढ़ने के साथ ही देश को इसे पूरा करने के लिए 2030 तक एडिशनल 45-50 मिलियन वर्ग फीट रियल एस्टेट स्पेस और 40-45 टेरावाट घंटे (टीडब्ल्यूएच) अतिरिक्त बिजली की जरूरत हो सकती है। यह जानकारी गुरुवार को आई एक रिपोर्ट में दी गई।