भारत दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते हुए बाजारों में से एक : सैमसंग सीईओ

IANS | July 31, 2024 7:18 PM

नई दिल्ली, 31 जुलाई (आईएएनएस)। भारत वैश्विक स्तर पर सैमसंग के लिए दुनिया के सबसे तेजी से उभरते हुए बाजारों में एक है। सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के सीईओ और वाइस-चेयरमैन जोंग-ही (जेएच) हान ने यह बात नोएडा स्थित सैमसंग की फैक्ट्री विजिट के दौरान कही। इस फैक्ट्री में स्मार्टफोन, टैबलेट और फ्रिज बनाए जाते हैं।

अदाणी पावर ने जारी किए जून तिमाही के नतीजे, पावर सेल्स वॉल्यूम में आया 38 प्रतिशत का उछाल

IANS | July 31, 2024 6:09 PM

अहमदाबाद, 31 जुलाई (आईएएनएस) अदाणी पावर की ओर से बुधवार को वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही के नतीजे पेश किए गए। अप्रैल-जून की अवधि में कंपनी का कंसोलिडेटेड कंटिन्यूइंग प्रॉफिट बिफोर टैक्स (पीबीटी) 95 प्रतिशत बढ़कर 4,483 करोड़ रुपये हो गया है, जो कि पिछली समान अवधि में 2,303 करोड़ रुपये का था।

वायनाड लैंडस्लाइड पर उद्योगपति गौतम अदाणी ने जताया दुख, बढ़ाया मदद का हाथ

IANS | July 31, 2024 5:55 PM

नई दिल्ली, 31 जुलाई (आईएएनएस)। अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने केरल के वायनाड लैंडस्लाइड में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अदाणी समूह आपदा की इस घड़ी में केरल के साथ खड़ा है। इसके साथ ही गौतम अदाणी ने मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में 5 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की भी घोषणा की।

एटेरो ने डायरेक्ट टू कंज्यूमर सेगमेंट में कदम रखा, 'सेलस्मार्ट' ई-वेस्ट कंज्यूमर टेक-बैक प्लेटफॉर्म किया लॉन्च

IANS | July 31, 2024 4:19 PM

नई दिल्ली, 31 जुलाई (आईएएनएस)। भारत की सबसे बड़ी ई-वेस्ट रिसाइकिल करने वाली और दुनिया की सबसे बड़ी लिथियम आयन बैटरी रिसाइकिलिंग कंपनी एटेरो ने बुधवार को इंटीग्रेटेड ई-वेस्ट कंज्यूमर टेक-बैक प्लेटफॉर्म सेलस्मार्ट के लॉन्च के साथ डायरेक्ट टू कंज्यूमर (डी2सी) सेक्टर में कदम रखा।

अंबुजा सीमेंट को जून तिमाही में हुआ 790 करोड़ रुपये का मुनाफा, कारोबार विस्तार का मिला फायदा

IANS | July 31, 2024 3:47 PM

अहमदाबाद, 31 जुलाई (आईएएनएस)। अदाणी समूह की देश की बड़ी सीमेंट और बिल्डिंग मटेरियल कंपनियों में से एक अंबुजा सीमेंट ने बुधवार को अप्रैल-जून तिमाही के नतीजे जारी किए। वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी का ईबीआईटीडीए 1,280 करोड़ रुपये और मुनाफा 790 करोड़ रुपये रहा है।

वित्त वर्ष 2023-24 में दाखिल हुए 6 करोड़ रिटर्न, 70 प्रतिशत ने चुनी नई टैक्स रिजीम

IANS | July 31, 2024 2:34 PM

नई दिल्ली, 31 जुलाई (आईएएनएस)। वित्त वर्ष 2023-24 में करीब 6 करोड़ आयकर रिटर्न दाखिल हो चुके हैं, इसमें से 70 प्रतिशत लोगों ने नई टैक्स रिजीम के तहत आयकर रिटर्न जमा किया है। राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा की ओर से यह जानकारी दी गई है।

रियलमी 13 प्रो सीरीज 5जी में भरपूर होगी स्टोरेज कैपेसिटी

IANS | July 31, 2024 2:01 PM

नई दिल्ली, 31 जुलाई (आईएएनएस)। स्मार्टफोन का इस्तेमाल पहले से काफी बदल गया है। पहले हमें सोच-समझकर फोटो चुनने पड़ते थे, लेकिन अब हम बड़े-बड़े ऐप्स आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। यह बदलाव हमारे डिजिटल जीवन के तेजी से विकास को दिखाता है। स्मार्टफोन की स्टोरेज भी बढ़कर मेगाबाइट्स से गिगाबाइट्स और अब टेराबाइट्स तक पहुंच गई है।

दुनिया के शीर्ष 5 शेयर बाजारों में भारत टॉप परफॉर्मर, मार्केट कैप 5.5 ट्रिलियन डॉलर के पार

IANS | July 31, 2024 1:11 PM

मुंबई, 31 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार में तेजी का ट्रेंड जारी है। लार्जकैप से लेकर छोटे और मझोले शेयर में खरीदारी देखी जा रही है। इस कारण बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का कुल मार्केट कैप 462 लाख करोड़ रुपये (5.5 ट्रिलियन डॉलर से अधिक) हो गया है।

एनसीएस पोर्टल पर उपलब्ध हैं 20 लाख से ज्यादा नौकरियां : केंद्र

IANS | July 31, 2024 11:28 AM

नई दिल्ली, 31 जुलाई (आईएएनएस)। नौकरी खोजने वालों और नियोक्ताओं के लिए केंद्र सरकार की ओर से बनाए गए नेशनल करियर सर्विस (एनसीएस) पोर्टल पर उपलब्ध नौकरियों का आंकड़ा 20 लाख को पार कर गया है।

शेयर बाजार हरे निशान में खुला, फार्मा और एफएमसीजी शेयरों में तेजी

IANS | July 31, 2024 9:49 AM

मुंबई, 31 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ खुला। बाजार के ज्यादातर सूचकांकों में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है।