केंद्र ने इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर की कंपनियों को जारी किया 964 करोड़ रुपये का इंसेंटिव
नई दिल्ली, 22 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने प्रोडक्शन-लिंक्ड (पीएलआई) स्कीम के तहत वित्त वर्ष 2024-25 की पहली छमाही में कंपनियों को 1,600 करोड़ रुपये का इंसेंटिव दिया है। इसमें से 964 करोड़ रुपये भारत में बड़े स्तर पर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग कर रही कंपनियों को जारी किए हैं। यह जानकारी बुधवार को एक वरिष्ठ आधिकारी द्वारा दी गई।