भारतीय शेयर बाजार मजबूत वैश्विक संकेतों से हरे निशान में खुला, प्राइवेट बैंकिंग स्टॉक्स में तेजी
मुंबई, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में खुला। सुबह 9:27 पर सेंसेक्स 129 अंक या 0.18 प्रतिशत की तेजी के साथ 72,512 और निफ्टी 43 अंक या 0.19 प्रतिशत की मजबूती के साथ 22,599 पर था।