भारत में डेटा सेंटर परियोजना से 2030 तक 4.33 लाख नौकरियों के सृजन होने की संभावना: रिपोर्ट

IANS | August 3, 2026 3:19 PM

नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। सोमवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में तेजी से विस्तार कर रही डेटा सेंटर परियोजनाएं आने वाले वर्षों में रोजगार, बुनियादी ढांचे और रियल एस्टेट क्षेत्र में बड़े बदलाव की आधारशिला बन सकती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, देश में प्रस्तावित लगभग 9,030 मेगावाट क्षमता की डेटा सेंटर परियोजनाएं वर्ष 2030 तक करीब 4.33 लाख प्रत्यक्ष और परोक्ष रोजगार अवसर पैदा कर सकती हैं। इसके साथ ही आवासीय क्षेत्र में लगभग 19.5 करोड़ वर्गफुट अतिरिक्त मांग उत्पन्न होने का अनुमान है।

कैप्टिव और वाणिज्यिक खदानों से उत्पादन जुलाई में 9.6 प्रतिशत बढ़ा : केंद्र

IANS | August 3, 2026 3:06 PM

नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के कैप्टिव और वाणिज्यिक खदानों से उत्पादन जुलाई में सालाना आधार पर 9.6 प्रतिशत बढ़कर 14.78 मिलियन टन (एमटी) हो गया है। यह जानकारी कोयल मंत्रालय की ओर से सोमवार को दी गई।

भारत, फ्रांस और अरब देशों के बीच व्यापार व निवेश को मिलेगा बढ़ावा, एसोचैम ने किए अहम रणनीतिक समझौते

IANS | August 3, 2026 2:46 PM

नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। देश के प्रमुख उद्योग संगठन एसोचैम ने भारत, फ्रांस और अरब देशों के बीच व्यापार, निवेश तथा कारोबारी सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बिजनेस फ्रांस और भारत एवं अरब देशों के वाणिज्य, उद्योग एवं कृषि मंडल के साथ रणनीतिक समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। इसकी घोषणा सोमवार को की गई।

आरबीआई का बल्क डिपॉजिट को लेकर नया नियम बैंकों को लचीलापन प्रदान करेगा : रिपोर्ट

IANS | August 3, 2026 2:42 PM

नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने बैंकों को बल्क डिपॉजिट की कीमत तय करते समय 'लिक्विडिटी कवरेज रेश्यो' (एलसीआर) रन-ऑफ रेट्स पर विचार करने की इजाजत दी है। इससे बैंकों को तरलता लागत के हिसाब से जमा दर तय करने में ज्यादा लचीलापन मिलेगा।

स्थानीय से वैश्विक स्तर की ओर बढ़ रहा उत्तर प्रदेश: पीयूष गोयल

IANS | August 3, 2026 2:19 PM

नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश स्थानीय आर्थिक शक्ति से आगे बढ़कर वैश्विक विकास का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है।

ईंधन की ऊंची कीमतों के बाद भी भारतीय एयरलाइंस का जून में अंतरराष्ट्रीय ट्रैफिक रहा मजबूत: रिपोर्ट

IANS | August 3, 2026 1:49 PM

नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय एयरलाइंस के लिए अंतरराष्ट्रीय ट्रैफिक मासिक आधार पर जून में बढ़ा है। साथ ही, घरेलू पैसेंजर लोड फैक्टर भी मजबूत रहा है। यह जानकारी सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में दी गई।

पहली तिमाही के नतीजों के बाद मुथूट फाइनेंस के शेयरों में आई 14 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट

IANS | August 3, 2026 1:45 PM

नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस) हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को गोल्ड लोन देने वाली कंपनी मुथूट फाइनेंस के शेयरों में 14 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली, जब कंपनी ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही यानी जून तिमाही के नतीजे घोषित किए।

इंडिगो के नए सीईओ विली वॉल्श ने पदभार संभाला, कहा-भारतीय एविएशन सेक्टर में अपार संभावनाएं

IANS | August 3, 2026 1:14 PM

नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। इंडिगो के नए सीईओ विली वॉल्श ने एयरलाइन का कार्यभार संभाल लिया है और वह अब एयरलाइन के विकास के अगले चरण को रफ्तार देंगे। यह जानकारी कंपनी की ओर से सोमवार को दी गई।

सरकार ने फ्लेवर और ऐज के दावों को लेकर ओल्ड मोंक, मैकडॉवेल्स और दूसरे ब्रांड्स के खिलाफ एफएसएसएआई की कार्रवाई का किया समर्थन

IANS | August 3, 2026 12:25 PM

नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। सरकार ने कहा है कि भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने कुछ शराब बनाने वाली कंपनियों के खिलाफ जो कार्रवाई शुरू की है, वह ऐसे फ्लेवरिंग पदार्थों के इस्तेमाल और प्रोडक्ट लेबल पर ऐज के दावों से जुड़ी है जो कथित तौर पर गुमराह करने वाले हैं।

भारत का मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई जुलाई में 53.5 पर रहा, मांग रही मजबूत

IANS | August 3, 2026 11:41 AM

नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में गतिविधियां मजबूत रही हैं और इस कारण जुलाई में पीएमआई 53.5 रहा है, हालांकि, वृद्धि की रफ्तार में कमी आने के कारण यह जून के 54.2 से कम है। यह जानकारी एचएसबीसी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई सर्वेक्षण में सोमवार को दी गई।