पीएम मोदी को धन्यवाद पत्र लिखने वाले मदुरै के दुकानदार को मिला प्रधानमंत्री कार्यालय से जवाब, बोले- 'यह मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान'

IANS | August 3, 2026 8:58 PM

मदुरै/नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। तमिलनाडु के मदुरै के एक छोटे कारोबारी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से व्यक्तिगत पत्र प्राप्त हुआ है। प्रधानमंत्री कार्यालय से आए इस जवाब ने उन्हें भावुक कर दिया। केंद्र सरकार की योजना के तहत मिले लोन की मदद से अपना छोटा कारोबार चलाने वाले नेशनलम मणि ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हुए एक पत्र लिखा था, जिसके जवाब में उन्हें सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय से पत्र प्राप्त हुआ।

वैश्विक तेल कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच सरकार ने बढ़ाया पेट्रोल, डीजल और एटीएफ निर्यात पर विंडफॉल टैक्स

IANS | August 3, 2026 8:36 PM

नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव और ईरान से जुड़े भू-राजनीतिक तनावों के बीच केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों के निर्यात पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स में बढ़ोतरी कर दी है। सरकार का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य घरेलू बाजार में ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करना और अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजार में होने वाले बदलावों का प्रभावी ढंग से सामना करना है।

वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में डीएलएफ का रेवेन्यू 53 प्रतिशत घटकर 1,280 करोड़ रुपए पर आया

IANS | August 3, 2026 7:42 PM

मुंबई, 3 अगस्त (आईएएनएस)। देश की प्रमुख रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ लिमिटेड को वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में राजस्व (रेवेन्यू) के मोर्चे पर बड़ा झटका लगा है। कंपनी की आय सालाना आधार पर 52.9 प्रतिशत घटकर 1,280 करोड़ रुपए रह गई, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह 2,717 करोड़ रुपए थी।

सैमसंग का बड़ा ऑफर: नए गैलेक्सी फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के लिए शुरू की 30 महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई सुविधा

IANS | August 3, 2026 7:28 PM

नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। सैमसंग ने भारत में अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स को ग्राहकों के लिए अधिक किफायती बनाने के उद्देश्य से 30 महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई योजना लॉन्च की है। इस नई फाइनेंसिंग सुविधा के तहत ग्राहक बिना किसी डाउन पेमेंट के कंपनी के नवीनतम फोल्डेबल स्मार्टफोन खरीद सकते हैं।

कर अपील की सीमा बढ़ाने से विवादित कर मांग में 16,690 करोड़ रुपए की गिरावट आई: सरकार

IANS | August 3, 2026 7:08 PM

नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने सोमवार को संसद को बताया कि विभागीय कर विवादों में अपील दायर करने की मौद्रिक सीमा बढ़ाए जाने के बाद विवादित कर मांग में अनुमानित 16,690 करोड़ रुपए की कमी आई है। इस कदम से आयकर अपीलीय मंचों पर लंबित मामलों में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है।

अदाणी ग्रुप की एएनडीपीएल धारावी में करेगी 40 हजार पेड़ों का कायाकल्प, बनाएगी 3.3 किलोमीटर लंबा मीठी नदी रिवरफ्रंट

IANS | August 3, 2026 6:35 PM

मुंबई, 3 अगस्त (आईएएनएस)। मुंबई के सबसे घनी आबादी वाले इलाकों में शामिल धारावी को अधिक हरित और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। धारावी पुनर्विकास परियोजना (डीआरपी) के तहत मीठी नदी के पुनर्जीवन को केंद्र में रखते हुए एक नया ग्रीन-ब्लू नेटवर्क विकसित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य पर्यावरण में सुधार करना और स्थानीय लोगों के लिए अधिक स्वस्थ एवं बेहतर सार्वजनिक स्थान उपलब्ध कराना है। इसकी घोषणा सोमवार को अदाणी ग्रुप की कंपनी एएनडीपीएल ने की।

फॉर्च्यून ग्लोबल 500 रैंकिंग में स्बरबैंक ने लगाई बड़ी छलांग, टेस्ला को भी छोड़ा पीछे

IANS | August 3, 2026 5:54 PM

नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। दुनिया की 500 सबसे बड़ी कंपनियों की प्रतिष्ठित फॉर्च्यून ग्लोबल 500 रैंकिंग में रूस के प्रमुख बैंक स्बरबैंक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 64वां स्थान हासिल किया है। फॉर्च्यून की वेबसाइट पर जारी इस सूची में बैंक ने पिछले दो वर्षों के दौरान 152 स्थानों की बड़ी छलांग लगाई है।

वैश्विक ऊर्जा और वस्तुओं की बढ़ती कीमतों से बढ़ी थोक महंगाई: सरकार

IANS | August 3, 2026 5:32 PM

नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। सरकार ने सोमवार को संसद में बताया कि जून में थोक महंगाई (डब्ल्यूपीआई इन्फ्लेशन) में बढ़ोतरी का मुख्य कारण वैश्विक बाजार में ऊर्जा और अन्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतें रहीं। खनिज तेल, खाद्य पदार्थ, धातु, रसायन और पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी का असर थोक महंगाई पर पड़ा है।

स्टैनलो के स्वामित्व के 15 वर्ष पूरे होने का एस्सार ने मनाया जश्न

IANS | August 3, 2026 4:18 PM

स्टैनलो (ब्रिटेन), 3 अगस्त (आईएएनएस)। एस्सार समूह इस सप्ताह यूरोप की सबसे उन्नत रिफाइनिंग परिसंपत्तियों में से एक स्टैनलो मैन्युफैक्चरिंग कॉम्प्लेक्स के स्वामित्व और संचालन के 15 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहा है।

लगातार चौथे सत्र में हरे निशान में बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 544 अंक उछला, निफ्टी में 1.60 प्रतिशत की बढ़त

IANS | August 3, 2026 4:11 PM

मुंबई, 3 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिकी-ईरान शांति समझौते की उम्मीदों के बीच कच्चे तेल की कीमतों में आई भारी गिरावट के चलते हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार लगातार चौथे सत्र में बढ़त दर्ज करते हुए अच्छी बढ़त के साथ बंद हुआ। इस दौरान प्रमुख बेंचमार्कों सेंसेक्स में 0.70 प्रतिशत और निफ्टी 50 में 1.60 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई।