भारत में तेजी से बढ़ रहा कारोबार, वित्त वर्ष 24 में बड़े पोर्ट्स ने संभाला 819 मिलियन टन कार्गो

IANS | February 5, 2025 6:35 PM

नई दिल्ली, 5 फरवरी (आईएएनएस)। भारत में कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। देश के बड़े पोर्ट्स ने वित्त वर्ष 2023-24 में 819.23 मिलियन टन कार्गो संभाला है, जो कि वित्त वर्ष 2014-15 में 581.34 मिलियन टन था। यह 3.5 प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) को दर्शाता है। यह जानकारी सरकार ने बुधवार को संसद में दी।

हैदराबाद की अनुराग यूनिवर्सिटी ने भारतीय छात्रों के लिए विश्व स्तरीय शिक्षा सुलभ बनाने के लिए एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी से मिलाया हाथ

IANS | February 5, 2025 6:30 PM

हैदराबाद, 5 फरवरी (आईएएनएस)। हैदराबाद की अनुराग यूनिवर्सिटी (एयू) ने भारतीय छात्रों के लिए विश्वस्तरीय शिक्षा सुलभ और कम खर्चीली बनाने के लिए अमेरिका के सबसे बड़े विश्वविद्यालय एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी (एएसयू) के साथ साझेदारी की है।

स्विगी का नुकसान वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही में 39 प्रतिशत बढ़कर 799 करोड़ रुपये हुआ

IANS | February 5, 2025 5:53 PM

नई दिल्ली, 5 फरवरी (आईएएनएस)। फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स कंपनी स्विगी ने बुधवार को वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही के नतीजे पेश किए। अक्टूबर-दिसंबर अवधि में कंपनी का नुकसान बढ़कर 799.08 करोड़ रुपये हो गया है, जो कि इससे पहले की तिमाही में 625.53 करोड़ रुपये था।

भारत आएगी टेस्ला! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी यात्रा पर एलन मस्क के साथ कर सकते हैं मीटिंग

IANS | February 5, 2025 5:02 PM

नई दिल्ली, 5 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से मुलाकात करने के लिए अमेरिका की यात्रा पर जाने वाले हैं, साथ ही इस दौरान वे टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क से भी मिल सकते हैं।

सेंसेक्स 312 अंक गिरकर हुआ बंद, एफएमसीजी और रियल्टी शेयर फिसले

IANS | February 5, 2025 4:05 PM

मुंबई, 5 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में नुकसान के साथ बंद हुआ। बाजार के मुख्य सूचकांकों में गिरावट देखने को मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 312 अंक या 0.40 प्रतिशत गिरकर 78,271 और निफ्टी 42 अंक या 0.18 प्रतिशत गिरकर 23,696 पर था।

वित्त मंत्रालय की कर्मचारियों को चेतावनी, चैटजीपीटी और डीपसीक का न करें इस्तेमाल

IANS | February 5, 2025 3:34 PM

नई दिल्ली, 5 फरवरी (आईएएनएस)। वित्त मंत्रालय ने अपने कर्मचारियों से कहा कि वे आधिकारिक काम के लिए चैटजीपीटी और डीपसीक जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) टूल का इस्तेमाल न करें।

भारत के सर्विस सेक्टर ने जनवरी में पकड़ी रफ्तार, नौकरियां भी बढ़ी: एचएसबीसी

IANS | February 5, 2025 3:06 PM

नई दिल्ली, 5 फरवरी (आईएएनएस)। भारत के सर्विस सेक्टर में जनवरी में तेजी उछाल देखने को मिला है और इसके साथ नौकरियों में भी बढ़त हुई है। यह जानकारी बुधवार को जारी हुए एचएसबीसी इंडिया पीएमआई सर्वे में दी गई।

भारतीय छात्रों के शैक्षणिक अवसरों को बढ़ाने के लिए एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी ने राजलक्ष्मी इंजीनियरिंग कॉलेज के साथ साझेदारी की

IANS | February 5, 2025 2:19 PM

नई दिल्ली, 5 फरवरी (आईएएनएस)। एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी (एएसयू), जो नवाचार और उच्च शिक्षा में अग्रणी है, चेन्नई के राजलक्ष्मी इंजीनियरिंग कॉलेज (आरईसी) के साथ मिलकर भारतीय छात्रों के लिए शिक्षा के नए रास्ते खोल रही है। इस साझेदारी के तहत कंप्यूटर साइंस, इंजीनियरिंग और बिजनेस व मैनेजमेंट जैसे प्रमुख विषयों में स्नातक और मास्टर डिग्री कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे।

वैश्विक अस्थिरता से रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा गोल्ड, 24 घंटे में 1,300 रुपये बढ़ी कीमत

IANS | February 5, 2025 2:14 PM

नई दिल्ली, 5 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्रेड टैरिफ के फैसलों के कारण गोल्ड रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है। बीते 24 घंटे में 24 कैरेट के 10 ग्राम गोल्ड का भाव 1,300 रुपये से अधिक बढ़ा है।

भारत एक अहम एआई बाजार, इस क्षेत्र में बन सकता है लीडर: सैम ऑल्टमैन

IANS | February 5, 2025 1:33 PM

नई दिल्ली, 5 फरवरी (आईएएनएस)। ओपनएआई के सह-संस्थापक और सीईओ सैम ऑल्टमैन ने बुधवार को कहा कि भारत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का एक अहम मार्केट है और कंपनी के लिए वैश्विक स्तर पर दूसरा सबसे बड़ा बाजार है।