बजट से अर्थव्यवस्था को मिलेगी रफ्तार, खपत में भी होगा इजाफा : एनएसई सीईओ
नई दिल्ली, 1 फरवरी (आईएएनएस)। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर आशीष कुमार चौहान ने शनिवार को कहा कि बजट 2025-26 में सरकार ने संतुलन बनाए रखा है। इससे देश की अर्थव्यवस्था को रफ्तार मिलेगी। इसके साथ ही खपत में भी इजाफा होगा।