आठवीं बार पेश करेगी वित्त मंत्री बजट, इस बार क्रीम रंग की साड़ी में दिखीं सीतारमण

IANS | February 1, 2025 9:02 AM

नई दिल्ली 1 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री की साड़ी पर सबकी नजर थी। भारतीयता के रंगों में रंगी, पारंपरिक परिधान साड़ी में इस बार क्या खास होगा, धागों में किस प्रदेश की कहानी छिपी होगी इसका इंतजार सबको था। पर्दा हटा और फिर वित्त मंत्री ने चौंका दिया। इस बार की साड़ी में भी बुनकरों का श्रम, हुनरमंदों का हुनर झलका। वित्त मंत्री ने इस बार क्रीम कलर की साड़ी पहनी है।

केंद्रीय बजट को लेकर आम लोगों के साथ व्यापारी भी उत्साहित, लोगों को हैं उम्मीदें

IANS | January 31, 2025 11:02 PM

नई दिल्ली, 31 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शनिवार को आम बजट पेश करेंगी। बजट की वजह से आम लोगों के साथ कारोबारी काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। हालांकि कुछ व्यापारियों में चिंता भी जताई है। व्यापारियों को ई-कॉमर्स से जुड़ी चिंता है। हालांकि, वडोदरा के व्यापार विकास संगठन और सीएआईटी गुजरात के प्रमुख परेश पारीख ने उम्मीद जताई है कि जीएसटी सरलीकरण और 'वन नेशन वन टैक्स' के कारण व्यापार की गति में तेजी आएगी।

बजट 2025-26 : सस्टेनेबिलिटी और आत्मनिर्भर रीसाइक्लिंग इकोसिस्टम पर फोकस की उम्मीद

IANS | January 31, 2025 8:38 PM

नई दिल्ली, 31 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शनिवार को लोकसभा में वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश करेंगी। समय की मांग को देखते हुए सस्टेनेबिलिटी और संसाधनों के मामले में आत्मनिर्भरता पर पहले से कहीं अधिक फोकस की उम्मीद है।

नागरिकों की उच्च आय के लिए राज्यों को लागू करने चाहिए व्यावसायिक सुधार: आर्थिक सर्वेक्षण

IANS | January 31, 2025 7:25 PM

नई दिल्ली, 31 जनवरी (आईएएनएस)। आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 में शुक्रवार को कहा गया कि राज्यों को औद्योगिक या सेवा क्षेत्रों में वृद्धि हासिल करने के लिए प्राथमिकता के आधार पर व्यावसायिक सुधारों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

बैंकों का एनपीए 12 वर्षों के निचले स्तर पर पहुंचा, मुनाफा 22.2 प्रतिशत बढ़ा: आर्थिक सर्वेक्षण

IANS | January 31, 2025 6:59 PM

नई दिल्ली, 31 जनवरी (आईएएनएस)। भारत के बैंकिंग सेक्टर का वित्त वर्ष 2024-25 के पहले नौ महीने (अप्रैल-दिसंबर) की अवधि में प्रदर्शन शानदार रहा है। सितंबर 2024 में बैंकों का ग्रॉस एनपीए 12 वर्षों के निचले स्तर 2.6 प्रतिशत पर आ गया है। इसके साथ ही चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में बैंक का मुनाफा सालाना आधार पर 22.2 प्रतिशत बढ़ा है। यह जानकारी शुक्रवार को जारी किए गए आर्थिक सर्वेक्षण में दी गई।

देश की विकास दर को बढ़ाने के लिए एमएसएमई से जुड़े क्षेत्रों में सुधार करने की आवश्यकता: आर्थिक सर्वेक्षण

IANS | January 31, 2025 6:12 PM

नई दिल्ली, 31 जनवरी (आईएएनएस)। तेज आर्थिक विकास के लिए केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के लिए सुधारों को लागू करने की आवश्यकता है, जिससे वह दक्षता और कम लागत के साथ ऑपरेट कर सकें। यह जानकारी शुक्रवार को जारी हुए आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 में दी गई।

किसान क्रेडिट कार्ड की संख्या बढ़कर 7.75 करोड़ हुई: आर्थिक सर्वेक्षण

IANS | January 31, 2025 5:28 PM

नई दिल्ली, 31 जनवरी (आईएएनएस)। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा शुक्रवार को संसद में पेश किए गए आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 में बताया गया कि देश में मार्च 2024 तक ऑपरेशनल किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) की संख्या 7.75 करोड़ थी और बकाया लोन की राशि 9.81 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गई है।

सरकार इन्फ्रास्ट्रक्चर पर कर रही फोकस, निजी सेक्टर को बढ़ानी होगी हिस्सेदारी: आर्थिक सर्वेक्षण

IANS | January 31, 2025 4:47 PM

नई दिल्ली, 31 जनवरी (आईएएनएस)। सरकार ने पिछले पांच वर्षों में इन्फ्रास्ट्रक्चर (फिजिकल, डिजिटल और सोशल) पर विशेष ध्यान केंद्रित किया है और अब इन प्रयासों को पूरी ताकत से पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप के जरिए देश में लागू करने की आवश्यकता है। यह जानकारी शुक्रवार को जारी किए गए आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 में दी गई।

बजट से पहले हरे निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 740 अंक बढ़ा

IANS | January 31, 2025 4:11 PM

नई दिल्ली, 31 जनवरी (आईएएनएस)। बजट से पहले भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को हरे निशान में बंद हुआ। बाजार में चौतरफा खरीदारी देखने को मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 740.76 अंक या 0.97 प्रतिशत की तेजी के साथ 77,500.57 और निफ्टी 258.90 अंक या 1.11 प्रतिशत की तेजी के साथ 23,508.40 पर था।

देश के निर्यात में हुई बढ़ोतरी, वैश्विक संरक्षणवाद से निपटने के लिए दूरदर्शी व्यापारिक रोडमैप की आवश्यकता: आर्थिक सर्वेक्षण

IANS | January 31, 2025 3:09 PM

नई दिल्ली, 31 जनवरी (आईएएनएस)। आम बजट 2025-26 से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा शुक्रवार को संसद में पेश किए गए आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 में कहा गया कि दुनिया में बढ़ते संरक्षणवाद से बदलते वैश्विक व्यापार परिदृश्य का आकलन करने के साथ एक दूरदर्शी रणनीतिक व्यापारिक रोडमैप विकसित की आवश्यकता है।