देश के निर्यात में हुई बढ़ोतरी, वैश्विक संरक्षणवाद से निपटने के लिए दूरदर्शी व्यापारिक रोडमैप की आवश्यकता: आर्थिक सर्वेक्षण
नई दिल्ली, 31 जनवरी (आईएएनएस)। आम बजट 2025-26 से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा शुक्रवार को संसद में पेश किए गए आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 में कहा गया कि दुनिया में बढ़ते संरक्षणवाद से बदलते वैश्विक व्यापार परिदृश्य का आकलन करने के साथ एक दूरदर्शी रणनीतिक व्यापारिक रोडमैप विकसित की आवश्यकता है।