पीएम मोदी का राज्य सरकारों से निवेश आकर्षित करने का आह्वान, उद्योग जगत ने की सराहना

IANS | August 15, 2024 9:37 PM

नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस पर राज्य सरकारों से 'विकसित भारत' के लक्ष्य को हासिल करने के लिए दुन‍िया भर की कंपनियों से निवेश आकर्षित करने का आह्वान किया। भारतीय उद्योग जगत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस पहल की सराहना की है। स्वतंत्रता दिवस के अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि न‍िवेश के ल‍िए अगर नीतियों में बदलाव की जरूरत हो, तो राज्यों को वैश्विक जरूरतों के हिसाब से बदलाव करना चाहिए।

पीएम मोदी ने फॉक्सकॉन के चेयरमैन से की मुलाकात, जानिए इसके मायने

IANS | August 14, 2024 7:44 PM

नई दिल्ली, 14 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को होन हाई टेक्नोलॉजी ग्रुप (जिसे फॉक्सकॉन के नाम से जाना जाता है) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और अध्यक्ष यंग लियू से मुलाकात की और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), सेमीकंडक्टर, स्थानीय इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण जैसे 'भविष्य के उभरते क्षेत्रों' में असंख्य अवसरों को लेकर चर्चा की।

युवाओं को भारत के स्वतंत्रता संग्राम से जोड़ने के लिए रेडबस लॉन्च करेगा 'रूट टू 47' अभियान

IANS | August 14, 2024 7:07 PM

नई दिल्ली, 14 अगस्त (आईएएनएस)। दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन बस टिकटिंग प्लेटफार्म रेडबस भारत की आजादी की 77वीं वर्षगांठ पर "रूट टू 47: रोड्स ऑफ इंडियाज रिवोल्यूशन्स" अभियान शुरू करने जा रहा है।

जेप्टो 5 अरब डॉलर के वैल्यूएशन पर जुटाएगी 340 मिलियन डॉलर

IANS | August 14, 2024 6:08 PM

नई दिल्ली, 14 अगस्त (आईएएनएस)। क्विक कॉमर्स कंपनी जेप्टो 5 अरब डॉलर के वैल्यूएशन पर 340 मिलियन डॉलर की नई फंडिंग जुटाने जा रही है। अगर इस फंडिंग को मिला दिया जाए तो पिछले दो महीने में कंपनी एक अरब डॉलर की पूंजी जुटाने में सफल रही है।

शेयर बाजार हरे निशान में बंद, सेंसेक्स 150 अंक उछला

IANS | August 14, 2024 4:54 PM

मुंबई, 14 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार के लिए बुधवार का कारोबारी सत्र मिलाजुला रहा। बाजार ने एक सीमित दायरे में काम किया। हालांकि, कारोबार के अंत में सेंसेक्स 149.85 अंक या 0.19 प्रतिशत बढ़कर 79,105 और निफ्टी 4.75 अंक की मामूली बढ़त के साथ 24,143 पर बंद हुआ।

वित्त वर्ष 25 की पहली तिमाही में ब्लैक बॉक्स ने सालाना आधार पर दर्ज की 55 प्रतिशत पीएटी वृद्धि

IANS | August 14, 2024 3:24 PM

मुंबई, 14 अगस्त (आईएएनएस)। प्रमुख आईटी समाधान प्रदाता ब्लैक बॉक्स लिमिटेड ने 30 जून को समाप्त तिमाही के लिए अपने नतीजों की घोषणा की है। उत्पादकता और बेहतर डील मार्जिन से एबिटडा (अर्निंग बिफोर इंटरेस्ट, टैक्सेज़, डेप्रिसिएशन, एंड अमॉर्टाइजेशन) और पीएटी (प्रॉफिट आफ्टर टैक्स) मार्जिन दोनों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

भारत की रिन्यूएबल स्टोरेज एनर्जी क्षमता 2028 तक बढ़कर 6 गीगावाट हो जाएगी : रिपोर्ट

IANS | August 14, 2024 2:31 PM

नई दिल्ली, 14 अगस्त (आईएएनएस)। भारत की रिन्यूएबल एनर्जी स्टोरेज क्षमता वित्त वर्ष 2028 तक बढ़कर 6 गीगावाट होने की संभावना है। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

एनएसई ने इन्वेस्टर प्रोटेक्शन फंड ट्रस्ट में सिंगल क्लेम की सीमा बढ़ाकर 35 लाख रुपये की

IANS | August 14, 2024 12:44 PM

मुंबई, 14 अगस्त (आईएएनएस)। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की ओर से इन्वेस्टर प्रोटेक्शन फंड ट्रस्ट में क्लेम की लिमिट में इजाफा कर दिया गया है। इसके बाद निवेशक एक क्लेम में 35 लाख रुपये तक का हर्जाना मांग सकते हैं। पहले यह लिमिट 25 लाख रुपये थी।

राकेश झुनझुनवाला ने ऐसे किया अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा निवेश

IANS | August 14, 2024 8:46 AM

नई दिल्ली, 14 अगस्त (आईएएनएस)। दिवंगत निवेशक राकेश झुनझुनवाला को 14 अगस्त 2024 को संसार से अलविदा हुए दो वर्ष पूरे हो चुके हैं, लेकिन उनके निवेश करने के तरीके को आज भी नए से लेकर सभी पुराने निवेशक फॉलो करते हैं।

शेयर बाजार हुआ धड़ाम, सेंसेक्स 692 अंक फिसला

IANS | August 13, 2024 4:35 PM

मुंबई, 13 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार के लिए मंगलवार का कारोबारी सत्र नुकसान वाला रहा। एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील और एसबीआई जैसे बड़े शेयरों में गिरावट होने के कारण मुख्य सूचकांक लाल निशान में बंद हुए हैं।