ईपीएफओ ने वित्त वर्ष 25 में निपटाए रिकॉर्ड 5 करोड़ से ज्यादा दावे, 2 लाख करोड़ रुपये का किया भुगतान
नई दिल्ली, 6 फरवरी (आईएएनएस)। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने गुरुवार को बताया कि वित्त वर्ष 2024-25 में अब तक रिकॉर्ड 5 करोड़ से ज्यादा दावों को निपटाया गया है। यह सरकारी एजेंसी की ओर से निपटाए गए दावों का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।