लगातार दूसरे दिन कम हुए सोना-चांदी के दाम, पीली धातु की कीमत 400 रुपए से ज्यादा गिरी
नई दिल्ली, 16 जुलाई (आईएएनएस)। सोना और चांदी के दाम लगातार दूसरे दिन कम हो गए हैं। दोनों ही कीमती धातुओं की कीमत में बुधवार के कारोबारी दिन भी गिरावट देखने को मिली है। 24 कैरेट के सोने की कीमतों में 400 रुपए से ज्यादा की गिरावट आई है। वहीं, चांदी की कीमत भी लगभग 800 रुपए कम हो गई है।