हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 309 अंक चढ़ा

IANS | October 14, 2024 10:35 AM

मुंबई, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी दिन हरे निशान पर खुला है। बीएसई का सेंसेक्स सुबह 9 बजकर 18 मिनट पर 309 अंक या 0.38 प्रतिशत चढ़ने के बाद 81,690.83 पर कारोबार कर रहा है।

'वर्ल्ड ट्रेड एक्सपो' के पांचवें संस्करण में हिस्सा लेंगे 30 से ज्यादा देश, 117 अरब डॉलर के निर्यात के खुलेंगे अवसर

IANS | October 13, 2024 5:29 PM

मुंबई, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 17 से 18 अक्टूबर तक होने वाले 'वर्ल्ड ट्रेड एक्सपो' के पांचवें संस्करण में 30 से ज्यादा देश हिस्सा लेंगे। इसमें वे भारत से 117 अरब डॉलर की निर्यात की संभावना को तलाशेंगे।

टीसीएस, एचयूएल समेत इन कंपनियों का मार्केट कैप 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा घटा, एयरटेल और इन्फोसिस को हुआ फायदा

IANS | October 13, 2024 5:26 PM

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। बीते हफ्ते बाजार में गिरावट देखी गई। इस कारण से देश की शीर्ष 10 मार्केट कैप वाली कंपनियों में से सात का बाजार मूल्यांकन 1,22,107 करोड़ रुपये घट गया है। 7 से 11 अक्टूबर तक के कारोबारी सत्र के दौरान टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का बाजार पूंजीकरण 35,638 करोड़ रुपये घटकर 15,01,723 करोड़ रुपये रह गया है।

'पीएम गति शक्ति' को 3 साल पूरे, देश के इन्फ्रास्ट्रक्चर को मिली रफ्तार

IANS | October 13, 2024 3:21 PM

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश के इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास की रफ्तार को बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा शुरू किए गए 'पीएम गति शक्ति नेशनल मास्टर प्लान' (पीएमजीएस - एनएमपी) को तीन साल पूरे हो चुके हैं। इसे मोदी सरकार ने 13 अक्टूबर, 2021 को लॉन्च किया था।

हुंडई मोटर इंडिया का आईपीओ 15 अक्टूबर से खुलेगा, जानिए प्राइस बैंड से लेकर लॉट साइज तक की पूरी जानकारी

IANS | October 13, 2024 2:19 PM

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश की बड़ी कार निर्माता कंपनियों में से एक हुंडई मोटर इंडिया का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 15 अक्टूबर से आम निवेशकों के लिए खुलने जा रहा है। इस आईपीओ के जरिए कंपनी की योजना 27,870 करोड़ रुपये जुटाने की है। यह देश का अब तक सबसे बड़ा आईपीओ होगा।

मार्केट आउटलुक: तिमाही नतीजे, खुदरा महंगाई समेत कई फैक्टर्स अगले हफ्ते तय करेंगे बाजार की चाल

IANS | October 13, 2024 10:16 AM

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। कंपनियों की ओर से घोषित किए जाने वाले वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही के नतीजे, खुदरा और थोक महंगाई के आंकड़े बाजार की चाल को प्रभावित करेंगे।

डॉलर के मुकाबले रुपया फिसलकर 84 के पार, क्यों गिर रही है भारतीय मुद्रा?

IANS | October 12, 2024 11:37 PM

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपये की कीमत 11 सितंबर को अपने दूसरे सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंच गई। सप्ताहांत पर कारोबार बंद होते समय एक डॉलर की कीमत 84 रुपये को पार कर गई। इस गिरावट की वजह शेयर बाजार में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की बताई जा रही है।

यूपीआई पेमेंट में फिर से बढ़ोत्तरी, कैसे इस क्षेत्र में अग्रणी बना भारत ?

IANS | October 12, 2024 6:34 PM

नई दिल्ली, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। त्वरित भुगतान प्रणाली यूनीफाइड पेमेंट इंटरफेस यानी यूपीआई के जरिए देश में होने वाले पेमेंट्स में सालाना आधार पर साल के पहले छह महीनों में 52 फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। 2024 के पहली छमाही में देश में डिजिटल पेमेंट सालाना 78.97 अरब हो गया। भुगतान प्रौद्योगिकी सेवा प्रदाता संस्था ‘वर्ल्डलाइन’ ने गुरुवार को अपनी एक एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

मध्य पूर्व में तनाव, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के कारण डॉलर के मुकाबले रुपया 84 के पार

IANS | October 12, 2024 10:41 AM

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (आईएएनएस) । वैश्विक भू-राजनीतिक परिस्थितियों और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच आखिरी कारोबारी सत्र में रुपया अब तक निचले स्तर पर पहुंचा। पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 84.09 नीचे गिर गया।

अगस्त में औद्योगिक उत्पादन में 0.1 प्रतिशत की गिरावट

IANS | October 11, 2024 6:31 PM

नई दिल्ली, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। खनन तथा बिजली क्षेत्र के उत्पादन में गिरावट से अगस्त महीने में देश के औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) में गिरावट दर्ज की गई। अक्टूबर 2022 के बाद यह पहला मौका है जब आईआईपी में गिरावट दर्ज की गई है।