हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 216 और निफ्टी 61 अंक चढ़ा

IANS | October 15, 2024 10:14 AM

मुंबई, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी दिन अच्छी शुरुआत के साथ हरे निशान पर खुला है। बीएसई का सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 216.37 अंक या 0.26 प्रतिशत चढ़ने के बाद 82,189.42 पर कारोबार कर रहा है।

भारत का ऑनलाइन गेमिंग सेक्टर 2034 तक 60 बिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान

IANS | October 14, 2024 6:17 PM

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत का ऑनलाइन गेमिंग सेक्टर का वर्तमान मूल्य 3.1 बिलियन डॉलर है। रेगुलेशन और टैक्सेशन से जुड़ी चुनौतियों के बीच 2034 तक ऑनलाइन गेमिंग सेक्टर 60 बिलियन डॉलर तक बढ़ने की क्षमता रखता है। सोमवार को आई एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

सितंबर में फिर बढ़ी खुदरा महंगाई, 5.49 प्रतिशत पर पहुंची

IANS | October 14, 2024 6:02 PM

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। लगातार दो महीने राहत के बाद देश में खुदरा महंगाई में एक बार फिर तेजी देखी गई है। सरकार द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, खाने-पीने की चीजों की कीमतों में तेज बढ़ोतरी के कारण सितंबर में उपभोक्ता मूल्य आधारित खुदरा महंगाई की दर बढ़कर 5.49 प्रतिशत पर पहुंच गई। यह पिछले साल दिसंबर के बाद का उच्चतम स्तर है। वहीं, खाद्य पदार्थों की महंगाई दर 9.24 प्रतिशत दर्ज की गई।

जुलाई-सितंबर में भारत में रियल एस्टेट क्षेत्र में अब तक के सबसे अधिक सौदे हुए

IANS | October 14, 2024 5:51 PM

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत में रियल एस्टेट सेक्टर में तीसरी तिमाही में 1.3 अरब डॉलर के कुल 25 सौदे हुए। सोमवार को आई एक रिपोर्ट के अनुसार, जुलाई-सितंबर अवधि में रियल एस्टेट सेक्टर में सौदों की मात्रा मजबूत रही।

स्पेंसर रिटेल के साथ हुआ ‘प्लक’ का समझौता, ग्राहकों को मिलेगी फ्रेश फल और सब्जियां

IANS | October 14, 2024 5:09 PM

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। फ्रेश फूड ब्रांड प्लक ने स्पेंसर रिटेल के साथ अपनी रणनीतिक साझेदारी का ऐलान कर दिया है। इस सहयोग के तहत स्पेंसर रिटेल लखनऊ, वाराणसी और गोरखपुर के स्टोर में अपने फ्रेश सेक्शन में प्लक के प्रीमियम प्रोडक्ट को पेश करेगा।

सेंसेक्स 591 अंक चढ़ा, रियलिटी और आईटी शेयरों में हुई खरीदारी

IANS | October 14, 2024 4:37 PM

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। कारोबारी हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार अच्छी शुरुआत के साथ हरे निशान में बंद हुआ है। सोमवार को रियलिटी, बैंक और आईटी शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। बीएसई का सेंसेक्स कारोबार के अंत में 591.69 अंक या 0.73 प्रतिशत की तेजी के बाद 81,973.05 पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई का निफ्टी 163.70 अंक या 0.66 प्रतिशत चढ़ने के बाद 25,127.95 पर बंद हुआ।

भारत की थोक मुद्रास्फीति सितंबर में 1.84 प्रतिशत रही

IANS | October 14, 2024 2:45 PM

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत की थोक मूल्य आधारित मुद्रास्फीति सितंबर माह में 1.84 प्रतिशत हो गई। सरकार ने सोमवार को कहा कि भारत की थोक मूल्य आधारित मुद्रास्फीति के सितंबर माह में बढ़ने का कारण खाद्य वस्तुओं और कुछ विनिर्माण क्षेत्रों की कीमतों में उछाल रहा।

6जी तकनीक पेटेंट दाखिल करने में भारत विश्व स्तर पर शीर्ष स्थान पर पहुंचा

IANS | October 14, 2024 2:34 PM

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। देशभर में 5जी को रिकॉर्ड समय में सफलतापूर्वक लागू करने के बाद भारत 6जी तकनीक पर तेजी से काम कर रहा है। देश 6जी से संबंधित पेटेंट दाखिल करने के मामले में शीर्ष स्थान पर है।

भारत ने अक्षय ऊर्जा उत्पादन में 200 गीगावाट का आंकड़ा किया पार

IANS | October 14, 2024 2:02 PM

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (आईएएनएस) । भारत ने सितंबर महीने में रिन्यूएबल एनर्जी उत्पादन में 200 गीगावाट का आंकड़ा पार कर लिया है।

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 309 अंक चढ़ा

IANS | October 14, 2024 10:35 AM

मुंबई, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी दिन हरे निशान पर खुला है। बीएसई का सेंसेक्स सुबह 9 बजकर 18 मिनट पर 309 अंक या 0.38 प्रतिशत चढ़ने के बाद 81,690.83 पर कारोबार कर रहा है।