वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण व्यापारिक संबंध और निवेश बढ़ने के लिए मैक्सिको और अमेरिका का करेंगी दौरा

IANS | October 15, 2024 7:34 PM

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत में विदेशी निवेश बढ़ाने और द्विपक्षीय व्यापार संबंधों को मजबूत करने के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मैक्सिको और अमेरिका की 16 अक्टूबर से आधिकारिक यात्रा करेंगी। यह जानकारी मंगलवार को सरकार ने दी।

केंद्र सरकार ने स्वास्थ्य, कृषि और सस्टेनेबल शहरों में एआई के लिए 3 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का किया ऐलान

IANS | October 15, 2024 7:30 PM

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने मंगलवार को स्वास्थ्य, कृषि और सस्टेनेबल शहरों में एआई के लिए तीन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) स्थापित करने का ऐलान किया।

भारत की 1 ट्रिलियन डॉलर डिजिटल अर्थव्यवस्था में गेमिंग सेक्टर की अहम भूमिका होगी : संध्या देवनाथन

IANS | October 15, 2024 6:34 PM

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत के डिजिटल विकास में गेमिंग सेक्टर की भूमिका अहम मानी जा रही है। नई दिल्ली में आयोजित 'भारतीय गेमिंग कन्वेंशन-2024' में मेटा की उपाध्यक्ष और भारत प्रमुख संध्या देवनाथन ने भारत के डिजिटल विकास पर अपनी बात रखी। गेमिंग कन्वेंशन में गेमिंग सेक्टर को देश की 1 ट्रिलियन डॉलर डिजिटल अर्थव्यवस्था में एक प्रमुख चालक बताया गया।

लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 152 अंक फिसला

IANS | October 15, 2024 4:24 PM

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी दिन लाल निशान में बंद हुआ है। ऑटो, आईटी और पीएसयू बैंक दबाव में रहे। बीएसई का सेंसेक्स कारोबार के अंत में 152.93 अंक या 0.19 प्रतिशत फिसलने के बाद 81,820.12 पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई का निफ्टी 70.60 अंक या 0.28 प्रतिशत गिरने के बाद 25,057.35 पर बंद हुआ।

भारत में अमेरिका से आ रहा सबसे ज्यादा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश : आरबीआई

IANS | October 15, 2024 3:16 PM

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) को लेकर सबसे बड़ा सोर्स अमेरिका बना हुआ है।

5जी यूजर्स की कॉल ड्रॉप को लेकर कम हुई परेशानी : सर्वेक्षण

IANS | October 15, 2024 1:56 PM

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। 5जी नेटवर्क का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को अब कॉल ड्रॉप को लेकर दूसरे नेटवर्क के मुकाबले कम परेशानी आ रही है।

हुंडई मोटर इंडिया का 27,870 करोड़ रुपये का आईपीओ अब तक 8 प्रतिशत हुआ सब्सक्राइब

IANS | October 15, 2024 1:50 PM

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश की बड़ी कार निर्माता कंपनियों में से एक हुंडई मोटर इंडिया का इनिशियल पब्लिक ऑफर (आईपीओ) 15 अक्टूबर से आम निवेशकों के लिए खुल गया है। इस आईपीओ के जरिए कंपनी की योजना 27,870 करोड़ रुपये की राशि जुटाने की है।

जनवरी-सितंबर में भारत में रिकॉर्ड 2.25 लाख आवासीय इकाइयां बिकी, इक्विटी निवेश में भी उछाल

IANS | October 15, 2024 1:16 PM

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंडियन हाउसिंग मार्केट में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। इस साल के पहले नौ महीनों के दौरान 2,25,000 से ज्यादा यूनिट्स बेचे गए हैं।

वित्त वर्ष 2025 में यात्री वाहनों की बिक्री 3-5 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद : एसआईएएम

IANS | October 15, 2024 12:38 PM

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। चालू वित्त वर्ष में भारत में यात्री वाहनों की बिक्री में वृद्धि होने की उम्मीद की जा रही है।

स्पाइसजेट ने दिवालियापन मामले के बीच सुलझाया 23.39 मिलियन डॉलर का विवाद

IANS | October 15, 2024 10:55 AM

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (आईएएनएस) । संकटग्रस्त एयरलाइन स्पाइसजेट ने मंगलवार को कहा कि उसने एयरकैसल (आयरलैंड) डेजिग्नेटेड एक्टिविटी कंपनी और विलमिंगटन ट्रस्ट एसपी सर्विसेज (डबलिन) लिमिटेड के साथ 23.39 मिलियन डॉलर के विवाद को कुल 5 मिलियन डॉलर में सुलझा लिया है।