सेंसेक्स 318 अंक गिरा, ऑटो और आईटी सेक्टर पर रहा दबाव
मुंबई, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी दिन लाल निशान में बंद हुआ। ऑटो, आईटी और निफ्टी पीएसयू बैंक पर दबाव रहा। बीएसई का सेंसेक्स कारोबार के अंत में 318.76 अंक या 0.39 प्रतिशत फिसलने के बाद 81,501.36 पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई का निफ्टी 86.05 अंक या 0.34 प्रतिशत गिरने के बाद 24,971.30 पर बंद हुआ।