दिसंबर 2024 में बढ़ी भारत की बिजली खपत, 6 प्रतिशत का उछाल दर्ज
नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। भारत में बीते साल के आखिरी महीने में बिजली खपत को लेकर वृद्धि दर्ज हुई है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर 2024 में देश की बिजली खपत बढ़कर 130.40 बिलियन यूनिट (बीयू) हो गई, जो कि एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में करीब 6 प्रतिशत की वृद्धि है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, ठीक एक साल पहले दिसंबर 2023 में भारत की बिजली की खपत 123.17 बीयू थी।