वित्त वर्ष 2024 में बढ़ी नौकरियां, 4.67 करोड़ अतिरिक्त रोजगार का हुआ सृजन, जारी रहेगा ट्रेंड

IANS | January 3, 2025 12:04 PM

नई दिल्ली, 3 जनवरी (आईएएनएस)। मार्च 2024 को खत्म वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था में 4.67 करोड़ अतिरिक्त रोजगार सृजित हुए। आधिकारिक आंकड़ों की मानें तो वित्त वर्ष 2024-25 में रोजगार सृजन की रफ्तार बरकार रही।

लाल निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार, निफ्टी 24,150 स्तर से नीचे

IANS | January 3, 2025 10:12 AM

मुंबई, 3 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को लाल निशान में खुला। शुरुआती कारोबार में आईटी, फार्मा, फाइनेंशियल सर्विस और एफएमसीजी सेक्टर में बिकवाली देखी जा रही थी।

केंद्र सरकार डब्ल्यूपीआई में करेगी बदलाव, बनाया वर्किंग ग्रुप

IANS | January 2, 2025 7:55 PM

नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। सरकार द्वारा गुरुवार को ऐलान किया गया कि थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) की वर्तमान सीरीज के आधार को 2011-12 से 2022-23 तक संशोधित करने के लिए नीति आयोग के सदस्य रमेश चंद की अध्यक्षता में एक वर्किंग ग्रुप का गठन किया गया है।

केंद्र सरकार ने फेम-II स्कीम के तहत 16.15 लाख इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए दिया इंसेंटिव

IANS | January 2, 2025 7:23 PM

नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने गुरुवार को बताया कि इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने की दर को बढ़ाने के लिए लाई गई फेम-II स्कीम के तहत 16.15 लाख इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को इंसेंटिव दिया गया है।

भारतीय शेयर बाजार में 2025 की शुरुआत में दिखेगी बड़ी तेजी: रिपोर्ट

IANS | January 2, 2025 6:06 PM

मुंबई, 2 जनवरी (आईएएनएस)। नए वर्ष 2025 के शुरुआती महीनों में भारतीय शेयर बाजार में बड़ी तेजी देखने को मिल सकती है। इसकी वजह ग्रामीण इलाकों में उपभोग बढ़ना और सरकारी खर्च में इजाफा होना है, जिसका असर तीसरी तिमाही के कॉरपोरेट नतीजो पर दिखेगा। यह जानकारी गुरुवार को बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा जारी की गई एक रिपोर्ट में दी गई।

2025 में तेजी से बढ़ेगी भारतीय अर्थव्यवस्था, बेहतर रहेंगे तीसरी तिमाही के नतीजे: रिपोर्ट

IANS | January 2, 2025 5:17 PM

नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। वर्ष 2025 की शुरुआत के साथ ही अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यभार संभालने से पहले दुनिया में अस्थिरता की स्थिति बनी हुई है, लेकिन, चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के हाई फ्रीक्वेंसी इंडिकेटर्स के मुताबिक, भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है। यह जानकारी गुरुवार को जारी एक रिपोर्ट में दी गई।

भारत का कपड़ा और परिधान निर्यात अप्रैल-अक्टूबर में सात प्रतिशत बढ़ा

IANS | January 2, 2025 4:58 PM

नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। कपड़ा मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी एक बयान के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 के अप्रैल-अक्टूबर के दौरान भारत के कपड़ा और परिधान (हस्तशिल्प सहित) के कुल निर्यात सात प्रतिशत बढ़कर 21.36 बिलियन डॉलर हो गया। वित्त वर्ष 2023-24 की इसी अवधि के लिए यह आंकड़ा 20.01 बिलियन डॉलर था।

भारतीय शेयर बाजार ने नए साल का किया भव्य स्वागत, सेंसेक्स ने 1,436 अंक की लगाई छलांग

IANS | January 2, 2025 4:22 PM

मुंबई, 2 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार ने गुरुवार को सुस्त शुरुआत के बाद नए साल 2025 का जोरदार स्वागत किया। दिसंबर में कारों की बिक्री के मजबूत आंकड़ों के चलते ऑटो शेयरों में बंपर तेजी रही। निफ्टी ऑटो इंडेक्स में 3.79 फीसदी की तेजी आई।

साल के आखिरी महीने में खूब खरीदी गई कारें, मारुति सुजुकी ने 1.78 लाख से ज्यादा यूनिट बेची

IANS | January 2, 2025 3:46 PM

नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। साल के आखिरी महीने में भारत में कारों की बिक्री जबरदस्त रही। बाजार की लीडिंग कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने दिसंबर 2024 में बिक्री में 30 प्रतिशत का उछाल दर्ज करते हुए 1,78,248 यूनिट का आंकड़ा पार किया, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह आंकड़ा 1,37,551 यूनिट था।

अंबुजा सीमेंट्स और अदाणी सीमेंटेशन के विलय को स्टॉक एक्सचेंज से मिला 'नो ऑब्जेक्शन लेटर'

IANS | January 2, 2025 3:16 PM

मुंबई, 2 जनवरी (आईएएनएस)। अदाणी सीमेंटेशन के साथ विलय के लिए अंबुजा सीमेंट्स को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) से 'नो ऑब्जेक्शन' और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) से 'नो एडवर्स ऑब्जरवेशन' रिमार्क्स के साथ ऑब्जरवेशन लेटर मिल गया है।