ईयर एंडर 2024 : भारतीय उद्योगों का वैश्विक स्तर पर दिखा दबदबा, मैन्युफैक्चरिंग में रचे कई कीर्तिमान
नई दिल्ली, 31 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर ने इस साल वैश्विक स्तर पर अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया है। 2024 में भारत दुनिया के तीसरे सबसे बड़े स्मार्टफोन निर्यातक के रूप में उभरा और पहली बार स्टील का शुद्ध निर्यातक बना।