कैट ने आर्थिक वृद्धि को रफ्तार देने के लिए दिल्ली इकोनॉमिक डेवलपमेंट काउंसिल का दिया प्रस्ताव
नई दिल्ली, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने सोमवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से राष्ट्रीय राजधानी में आर्थिक और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ाने के लिए ‘दिल्ली इकोनॉमिक डेवलपमेंट काउंसिल’ स्थापित करने का प्रस्ताव दिया।