'भारतीय मानक ब्यूरो' वार्षिक मानकीकरण कार्यक्रम 2025-26 करेगा लॉन्च
नई दिल्ली, 21 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) वार्षिक मानकीकरण कार्यक्रम (एपीएस) 2025-26 शुरू करने जा रहा है। जिसमें आने वाले वर्ष में विकसित किए जाने वाले नए मानक और अपडेट किए जाने वाले मौजूदा मानक दोनों ही शामिल होंगे। शुक्रवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई।