अकुम्स ड्रग्स एंड फार्मास्यूटिकल्स का मुनाफा चौथी तिमाही में करीब 33 प्रतिशत गिरा, आय भी घटी
मुंबई, 27 मई (आईएएनएस)। अकुम्स ड्रग्स एंड फार्मास्यूटिकल्स ने मंगलवार को वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए। जनवरी-मार्च अवधि में कंपनी का मुनाफा तिमाही आधार पर 32.89 प्रतिशत गिरकर 27.58 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि दिसंबर तिमाही में 41.16 करोड़ रुपए था।