टाटा मोटर्स की बड़ी पहल, महिला कामगारों को सौंपी बेहद खास जिम्मेदारी
जमशेदपुर, 5 सितंबर (आईएएनएस)। जिन तकनीकी कामों में पहले महिलाओं की भागीदारी लगभग नहीं होती थी, अब उनमें भी उनका योगदान बढ़ने लगा है। टाटा मोटर्स ने इसी दिशा में कदम बढ़ाते हुए अपने जमशेदपुर स्थित प्लांट में एक ऐसा नया सेक्शन (असेंबली लाइन) शुरू किया है, जहां मोटर व्हीकल की असेंबलिंग और प्रोडक्शन की जिम्मेदारी पूरी तरह से महिला कामगारों की होगी।