श्रम विवाद सुलझने से बिहार ग्रामीण बैंक के 10,900 से अधिक कर्मचारियों को होगा बड़ा फायदा: सरकार
नई दिल्ली, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने मंगलवार को कहा कि बिहार ग्रामीण बैंक प्रबंधन और कर्मचारियों के संगठनों के बीच लंबे समय से चल रहे दो औद्योगिक विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान हो गया है। इन समझौतों से बैंक के 10,900 से अधिक कर्मचारियों को कुल मिलाकर लगभग 77.69 करोड़ रुपए के वित्तीय लाभ मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।