सरकार ने शुरू किया 'कर्मचारी नामांकन अभियान', सामाजिक सुरक्षा कवरेज का होगा विस्तार
नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने सोमवार को 'कर्मचारी नामांकन अभियान, 2025' (ईईसी 2025) की घोषणा की है, यह ईपीएफओ के माध्यम से बड़ी संख्या में कर्मचारियों को संगठित सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाने की एक महत्वपूर्ण पहल है।