भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद, सेंसेक्स 324 अंक फिसला

IANS | January 19, 2026 4:01 PM

मुंबई, 19 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 324.17 अंक या 0.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83,246.18 और निफ्टी 108.85 अंक या 0.42 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 25,585.50 पर था।

आईएमएफ ने भारत की 2025 तक की विकास दर को बढ़ाकर 7.3 प्रतिशत किया

IANS | January 19, 2026 3:50 PM

वॉशिंगटन, 19 जनवरी (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने सोमवार को साल 2025 के लिए भारत की आर्थिक विकास दर का अनुमान बढ़ाकर 7.3 प्रतिशत कर दिया है। यह अनुमान पहले की तुलना में 0.7 प्रतिशत ज्यादा है। आईएमएफ ने इसके पीछे की वजह साल के दूसरे हिस्से में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन को बताया है।

दावोस में वैश्विक शिक्षा नेतृत्व की हुई नई शुरुआत, जेजीयू ने लॉन्च किया वर्ल्ड यूनिवर्सिटी लीडर्स फोरम, वैश्विक नेताओं को देगा एक ग्लोबल प्लेटफॉर्म

IANS | January 19, 2026 3:24 PM

नई दिल्ली, 19 जनवरी (आईएएनएस)। ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी (जेजीयू) ने वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (डब्ल्यूईएफ) के दौरान दावोस में वर्ल्ड यूनिवर्सिटी लीडर्स फोरम (डब्ल्यूयूएलएफ) की शुरुआत की है। यह वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में शुरू होने वाला अपनी तरह का पहला ऐसा वैश्विक मंच है, जो खास तौर पर दुनियाभर के विश्वविद्यालयों के प्रमुखों और शिक्षाविदों के लिए बनाया गया है।

भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना रहेगा, विकास दर 7.4 प्रतिशत होने की उम्मीद

IANS | January 19, 2026 3:23 PM

मुंबई, 19 जनवरी (आईएएनएस)। भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना रहेगा और जीडीपी की विकास दर 7.4 प्रतिशत रहने का अनुमान है। यह जानकारी नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) की ओर से सोमवार को जारी की गई मार्केट पल्स रिपोर्ट में दी गई।

चांदी में रिकॉर्ड तेजी, कीमतें पहली बार तीन लाख रुपए प्रति किलो के पार

IANS | January 19, 2026 2:30 PM

मुंबई, 19 जनवरी (आईएएनएस)। वैश्विक अस्थिरता के कारण चांदी में सोमवार को रिकॉर्ड उछाल देखने को मिला, जिससे कीमतें पहली 3 लाख रुपए प्रति किलो के पार निकल गई हैं।

नए श्रम कानूनों से निजी बैंकों और बीमा कंपनियों का बढ़ा खर्च, तीसरी तिमाही में एचडीएफसी, आईसीआईसीआई जैसे बैंकों के ओपेक्स में उछाल

IANS | January 19, 2026 2:23 PM

नई दिल्ली, 19 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्र सरकार द्वारा नवंबर 2025 में लागू किए गए नए श्रम कानूनों (न्यू लेबर कोड्स) के चलते प्राइवेट सेक्टर के बैंकों और बीमा कंपनियों पर कर्मचारियों से जुड़ा खर्च बढ़ गया है। वित्त वर्ष 2025-26 की अक्टूबर से दिसंबर 2025 की तिमाही में इन कंपनियों की परिचालन व्यय (ऑपरेटिंग एक्सपेंस या ओपेक्स) पहले की तुलना में ज्यादा रही है।

रियलमी पी4 पावर ने पर्ल अकादमी के साथ मिलकर 'जेन जेड के लिए, जेन जेड द्वारा' डिजाइन फिलॉसफी पेश की

IANS | January 19, 2026 2:04 PM

नई दिल्ली, 19 जनवरी (आईएएनएस)। जनरेशन जेड स्मार्टफोन के रोजमर्रा के जीवन में मायने बदल रही है। इस पीढ़ी के लिए, फोन अब सिर्फ एक गैजेट नहीं, बल्कि उनकी पहचान, रचनात्मकता और जीवनशैली का प्रतीक है। आकर्षक डिजाइन से लेकर बारीकियों तक, जनरेशन जेड ऐसे डिजाइन को महत्व देती है जो वास्तविक, अभिव्यंजक और उपयोग में आसान हो, और स्टाइल व अनुभव को परफॉर्मेंस के बराबर ही अहमियत देती है।

क्यों खास है यूएई के राष्ट्रपति का डेढ़ घंटे का भारत दौरा? पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

IANS | January 19, 2026 1:48 PM

नई दिल्ली, 19 जनवरी (आईएएनएस)। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान कुछ घंटों के दौरे पर सोमवार को भारत पहुंचने वाले हैं। विदेश मंत्रालय की ओर से साझा जानकारी के अनुसार शेख मोहम्मद मात्र डेढ़ घंटे के दौरे पर भारत पहुंच रहे हैं। इस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे।

भारत के ऑफिस मार्केट के लिए प्राइमरी ग्रोथ इंजन बना जीसीसी, लीज में हिस्सेदारी 45 प्रतिशत हुई

IANS | January 19, 2026 1:35 PM

नई दिल्ली, 19 जनवरी (आईएएनएस)। ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (जीसीसी) 2025 में भारत के ऑफिस मार्केट का प्राइमरी ग्रोथ इंजन बनकर उभरा है और कुल ऑफिस लीज में इनकी हिस्सेदारी बढ़कर 45 प्रतिशत हो गई है, जो कि 2024 में 41 प्रतिशत थी। यह जानकारी सोमवार को एक रिपोर्ट में दी गई।

दावोस 2026: वैश्विक समस्याओं पर चर्चा और भविष्य की दिशा तय करने जुटे दुनिया के दिग्गज नेता

IANS | January 19, 2026 12:28 PM

नई दिल्ली, 19 जनवरी (आईएएनएस)। दुनियाभर के दिग्गज लीडर्स स्विट्जरलैंड के दावोस में इकट्ठा हो रहे हैं, जहां सरकार, उद्योग जगत, सामाजिक संगठनों और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोग मिलकर वैश्विक समस्याओं पर चर्चा करेंगे। इस बैठक का उद्देश्य दुनिया के सामने मौजूद चुनौतियों का समाधान निकालना और आने वाले समय के लिए प्राथमिकताएं तय करना है।