महंगाई कम रहने के कारण आरबीआई दिसंबर में ब्याज दरों में 25 आधार अंकों की कर सकता है कटौती : रिपोर्ट
मुंबई, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। 50 प्रतिशत आयात शुल्क वर्ष के अंत तक लागू रहने की स्थिति में भारतीय रिजर्व बैंक दिसंबर में नीतिगत दरों में 25 आधार अंकों की कटौती कर सकता है, जिससे रेपो दर घटकर 5.25 प्रतिशत रह जाएगी। यह जानकारी मंगलवार को आई एक रिपोर्ट में दी गई।